विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक नहीं ली सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलकें, आखों से निकलने लगे आंसू

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक नहीं ली सांस, 20 मिनट तक नहीं झपकाई पलकें, आखों से निकलने लगे आंसू


Last Updated:

बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल अपनी फिटनेस के चलते खबरों में बने रहते हैं. अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के एक खास इवेंट में विद्युत ने कुछ ऐसा किया जिसे देख हर कोई हैरान-परेशान रह गया. एक्टर मंच पर 15 मिनट तक सांस रोकर खड़े रहे. न वो अपनी जगह से हिले और न ही उन्होंने अपनी पलकें झपकाईं. इवेंट में मौजूद फैंस एक्टर के लिए परेशान हो उठे.

Zoom

विद्युत जामवाल ने मुंबई में एक इवेंट में अपने स्टंट से सबको हैरान कर दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम viralbhayani)

नई दिल्ली.  विद्युत जामवाल अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. एक्टर अपनी फिल्मों में भी धांसू एक्शन परफॉर्म करते हैं. बीते सोमवार को मुंबई के एक इवेंट में विद्युत जामवाल ने कुछ ऐसा स्टंट किया जिसे देख फैंस की हालत बिगड़ गई. लोगों को एक्टर की हालत को लेकर डर लगने लगा और वहां मौजूद फैंस घबरा गए. अब सोशल मीडिया पर भी विद्युत जामवाल का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

एक्टर का ये इवेंट उनकी अपकमिंग फिल्म ‘स्ट्रीट फाइटर’ के सिलसिले में था. इस फिल्म में विद्युत एक बार फिर पर्दे पर जबरदस्त एक्शन करते दिखने वाले हैं. पर्दे पर धांसू एक्शन करने से पहले एक्टर ने फैंस को लाइव स्टंट दिखाया जिसे देख लोगों की सांसें अटक गईं.

विद्युत जामवाल ने 15 मिनट तक रोके रखी सांस

विद्युत ने स्टेज पर अपनी योग साधना और आत्म-अनुशासन का ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने करीब 15 मिनट तक सांस रोककर एक ही मुद्रा में खड़े रहने का अभ्यास किया. उन्होंने 15 मिनट तक अपनी सांस को रोके रखा और इसके साथ ही वो 20 मिनट तक बिना पलकें झपकाए एक ही जगह पर खड़े रहे.  इस दौरान उनकी आंखों से पानी निकलने लगा और उनका शरीर भी कांपता दिखाई दिया.

View this post on Instagram





Source link