Last Updated:
कैटरीना कैफ पिछले साल मां बनी थीं और उसके बाद से वो सोशल मीडिया और लाइमलाइट से पूरी तरह से दूर थीं. इस साल गणेश चतुर्थी पर कैटरीना कैफ ने विक्की कौशल के साथ पब्लिक अपीयरेंस दी जिसके बाद से वो लगातार ट्रोल हो रही हैं. कैटरीना को सोशल मीडिया पर काफी बॉडी शेम किया जा रहा था जिसके बीच उनके को-स्टार रहे पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने उनका सपोर्ट किया. अब ऋतिक रोशन ने भी एक्ट्रेस को सपोर्ट में एक पोस्ट को लाइक किया है.
कैटरीना कैफ के को-स्टार्स ने उनका सपोर्ट किया है.
नई दिल्ली. कैटरीना कैफ ने पिछले साल विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. मां बनने के बाद कैटरीना कैफ सोशल मीडिया और मीडिया की नजरों से पूरी तरह दूर हो गई थीं. गणेश चतुर्थी के मौके पर कैटरीना कैफ मीडिया के सामने आईं और उसके बाद से वो अपने अपीयरेंस को लेकर लगातार खबरों में बनी हुई हैं. कैटरीना कैफ को उनके बदले लुक और बढ़े हुए वजन की वजह से सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया. इस बीच उनके कई को-स्टार्स ने सामने आकर उनका सपोर्ट किया. फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ में कैटरीना कैफ के साथ काम कर चुके पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने उनका खुलकर सपोर्ट किया.
सबसे पहले पाकिस्तानी एक्टर अली जफर ने उनका सपोर्ट किया. अली जफर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पुरुषों को फटकार लगाई. वो कहते हैं कि हम महिलाओं पर किस तरह के स्टैंडर्ड थोप रहे हैं. अली ने अपने पोस्ट में पुरुषों और समाज से भी अपील की. एक्टर लोगों से अपील करते हुए कहते हैं कि समाज को महिलाओं को ब्यूटी स्टैंडर्ड से परे देखना चाहिए.
पाकिस्तानी एक्टर ने किया था कैटरीना कैफ का सपोर्ट
पाकिस्तानी एक्टर के बाद अब ऋतिक रोशन ने भी अपनी को-स्टार का सपोर्ट किया है. ऋतिक रोशन ने भले ही कैटरीना कैफ के समर्थन में कोई पोस्ट या वीडियो शेयर नहीं किया है. उन्होंने एक्ट्रेस का सपोर्ट करने वाले पोस्ट को लाइक किया है. कैटरीना कैफी की बॉडी शेमिंग के खिलाफ हर्षवीर जैन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा था.
ऋतिक रोशन ने लाइक किया पोस्ट.
ऋतिक रोशन ने लाइक किया पोस्ट
इस पोस्ट की पहली स्लाइड में हर्षवीर जैन ने लिखा है, ‘मैं अपनी पूरी टीनएज में कैटरीना कैफ को पसंद करता था. उनकी एक झलक पाने के लिए मैंने दूसरे राज्यों की यात्राएं कीं. मैं उनके अखबारों के कटिंग और फिल्मों के पोस्टर संभाल कर रखता था, जिनमें से कुछ तो मेरे वॉलेट में भी रहते थे. मैं सिर्फ इसलिए उनकी फिल्में देखता था क्योंकि उनमें उन्हें कास्ट किया जाता था. और अब जब कोई ट्रोल यह कहता है कि प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने की वजह से उनका करियर खत्म हो गया है, तो मुझे ऐसे ट्रोल पर सिर्फ तरस आता है’.
ऋतिक रोशन ने इस पोस्ट को लाइक किया लेकिन फैंस का कहना है कि एक्टर को अपनी को-स्टार का बचाव करना चाहिए था. फैंस का कहना है कि ऋतिक ने ‘बैंग बैंग’ और ‘जिंदगी न मिलेगी दोबारा’ जैसी फिल्मों में कैटरीना के साथ काम किया था. वो दोस्त भले न हों लेकिन उन्हें कैटरीना कैफ का सपोर्ट करना चाहिए था.