Last Updated:
बिग बॉस फेम बसीर अली ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की. एक्टर ने बताया कि उनकी लाइफ में एक दौर ऐसा था जब उन्हें किसी से प्यार हो गया था, लेकिन धर्म की वजह से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया था. बसीर अली कहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड इस्लाम कबूल करने को तैयार थीं, लेकिन उन्हें डर था कि वो सही से उसका पालन नहीं कर पाएंगी.
बसीर अली ने बिग बॉस से पहचान बनाई थी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम baseer_bob)
नई दिल्ली. बसीर अली अब छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बना चुके हैं. रोडीज, स्प्लिट्सविला के बाद उन्हें बिग बॉस में देखा गया. इसके साथ ही बसीर अली टीवी सीरियल का हिस्सा भी रहे. हालिया इंटरव्यू में एक्टर ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की. वो कहते हैं कि उन्हें एक गैर मुस्लिम लड़की से प्यार हो गया था लेकिन धर्म उनके रिश्ते में दीवार बन बैठा. उन्हें प्यार में रहते हुए भी अपनी गर्लफ्रेंड का दिल तोड़ना पड़ा और उन्होंने ब्रेकअप कर लिया. इस बारे में वो कहते हैं कि उन्हें डर था कि अगर वो लड़की इस्लाम का पालन नहीं करती तो उसके गुनाह उनपर आ जाते.
बसीर अली ने फिल्म विंडो के साथ बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे किए. वो कहते हैं कि उनकी जिंदगी में एक यो दा बार ऐसे मौके आए जब उन्हें न चाहते हुए भी किसी से ब्रेकअप करना पड़ा. वो एक लड़की से बेइंतहा प्यार करने लगे थे लेकिन उनके रिश्ते में धर्म दीवार बन गया. बसीर कहते हैं कि उनकी पार्टनर ने धर्म परिवर्तन की बात भी स्वीकार कर ली थी, लेकिन उन्हें डर था कि वो सही से इस्लाम का पालन नहीं कर पाएंगी.
बसीर अली के रिश्ते में धर्म ने खड़ी की दीवार
अपने रिश्ते के बारे में बसीर अली ने कहा, ‘वो इंसान इस्लाम कबूल करने के लिए तैयार था, लेकिन वो अपवित्र इस्लाम होता. अब अगर उस इंसान ने उस वक्त से, उस पल से इस्लाम को कबूल नहीं किया होता, या ठीक से इस्लाम के नियमों का पालन नहीं किया होता, तो उस शख्स के जितने गुनाह हैं वो आपके खाते में दर्ज हो जाते हैं’.
View this post on Instagram