Last Updated:
Rajasthan Panchayat Elections 2026: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम में धनतेरस पर्व को देखते हुए बदलाव किया गया है. राज्य निर्वाचन आयोग ने धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की कुछ तारीखों को संशोधित किया है. नए कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 21 अक्टूबर को होगा और 22 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा. द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी और 28 अक्टूबर को मतदान होगा. वहीं तृतीय चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 2 नवंबर को होगा और 3 नवंबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा. तृतीय चरण में पंच-सरपंच का मतदान 5 नवंबर को होगा. उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को होगा. आयोग ने कहा है कि बाकी चुनाव कार्यक्रम यथावत रहेगा.
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम में धनतेरस पर्व को देखते हुए बदलाव किया गया है
जयपुर. राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कार्यक्रम में संशोधन किया है. धनतेरस पर्व को देखते हुए धार्मिक आस्था और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव के प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण की कुछ तिथियों में बदलाव किया गया है. संशोधित कार्यक्रम के तहत तीनों चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव से संबंधित पोलिंग पार्टियों के प्रस्थान की तारीख में बदलाव किया गया है. हालांकि, चुनाव का शेष घोषित कार्यक्रम यथावत रहेगा. राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार प्रथम चरण की पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान अब 21 अक्टूबर को होगा, जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 22 अक्टूबर को कराया जाएगा.
इसी तरह द्वितीय चरण में पोलिंग पार्टियां 27 अक्टूबर को रवाना होंगी और 28 अक्टूबर को जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान होगा. तृतीय चरण में पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान 2 नवंबर को होगा और जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवंबर को कराया जाएगा. तृतीय चरण में पंच और सरपंच के लिए मतदान 5 नवंबर को होगा, जबकि वार्ड पंचों की ओर से उपसरपंच का अप्रत्यक्ष चुनाव 6 नवंबर को पूर्वाह्न में कराया जाएगा. आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल संशोधित तिथियों को छोड़कर बाकी चुनाव कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
प्रथम चरण का संशोधित कार्यक्रम
प्रथम चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान और पहुंच 21 अक्टूबर 2026 को होगी. इसके बाद 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान कराया जाएगा. पंच और सरपंच के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को होगा, जबकि 24 अक्टूबर को पंच और सरपंच के लिए मतदान होगा. 25 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.
द्वितीय चरण का कार्यक्रम
द्वितीय चरण में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए पोलिंग पार्टियों का प्रस्थान और पहुंच 27 अक्टूबर को होगा. 28 अक्टूबर को इन पदों के लिए मतदान कराया जाएगा. पंच और सरपंच के लिए नामांकन 29 अक्टूबर को होगा और 30 अक्टूबर को मतदान होगा. इसके बाद 31 अक्टूबर को उपसरपंच का चुनाव कराया जाएगा.
तृतीय चरण की तारीखें भी बदलीं