Amer News: आमेर घूमने पहुंचे पर्यटकों की बढ़ी परेशानी, नहीं चल रही जीप, गर्मी में पैदल पहुंचे आमेर महल

Amer News: आमेर घूमने पहुंचे पर्यटकों की बढ़ी परेशानी, नहीं चल रही जीप, गर्मी में पैदल पहुंचे आमेर महल


Last Updated:

Jeep And Auto Issue In Amer Rajasthan: आमेर में जीप संचालन को लेकर हुए विवाद के कारण प्रशासन ने टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही रोक दी है. इससे पर्यटकों को गर्मी में पैदल आमेर महल जाना पड़ा, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को भारी परेशानी हुई. बाहर से आए लोगों को स्थानीय विवाद की जानकारी नहीं थी, लेकिन इसका असर उन्हें अपनी यात्रा के दौरान झेलना पड़ा. जीप संचालन बंद होने का असर सिर्फ पर्यटकों तक सीमित नहीं रहा. आमेर के गाइड, टूर ऑपरेटर और पर्यटन से जुड़े दूसरे लोगों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आमेर में जीप विवाद से पर्यटक परेशान, गर्मी में पैदल चलने को मजबूर.

आमेर. आप पूरे मन से कहीं घूमने जाएं और वहां कोई साधन ही न मिले तो कैसा महसूस होगा? ऐसा ही आलम है राजस्थान के खूबसूरत पर्यटक स्थलों में से एक आमेर की. वैसे तो आमेर अपनी ऐतिहासिक भव्यता, अद्भुत वास्तुकला और प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. यह जयपुर शहर से लगभग 11 किलोमीटर की दूरी पर अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित है. लेकिन फिलहाल तो यहां पर्यटकों को निराशा ही हाथ लग रही. कारण एक. जीप चलाने वालों के बीच विवाद.

दरअसरल, आमेर में जीप संचालन को लेकर एक बार फिर विवाद गहरा गया है. स्थानीय लोगों के विरोध के बाद पुलिस और प्रशासन ने आमेर महल तक टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही रोक दी. इसका सीधा असर बाहर से आमेर घूमने पहुंचे पर्यटकों पर पड़ा. टूरिस्ट वाहन बंद होने के कारण पर्यटकों को गर्मी में पैदल ही आमेर महल तक जाना पड़ा. इस दौरान बुजुर्गों और बच्चों को खास परेशानी हुई. कई पर्यटक परिवहन व्यवस्था को लेकर परेशान नजर आए. यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचते हैं और महल तक जाने के लिए टूरिस्ट वाहनों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में वाहनों की आवाजाही रुकने से पर्यटकों को पैदल रास्ता तय करना पड़ा.

गर्मी में पैदल पहुंचे पर्यटक
टूरिस्ट वाहनों का संचालन बंद होने के बाद कई पर्यटक पैदल ही आमेर महल की ओर जाते दिखाई दिए. गर्मी के बीच पैदल चलने में सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों और बच्चों को हुई. परिवार के साथ घूमने आए पर्यटकों के लिए भी अचानक बदली व्यवस्था परेशानी का कारण बनी. बाहर से आए लोगों को स्थानीय विवाद की जानकारी नहीं थी, लेकिन इसका असर उन्हें अपनी यात्रा के दौरान झेलना पड़ा. जीप संचालन बंद होने का असर सिर्फ पर्यटकों तक सीमित नहीं रहा. आमेर के गाइड, टूर ऑपरेटर और पर्यटन से जुड़े दूसरे लोगों के कारोबार पर भी इसका असर पड़ा. पर्यटन सीजन की शुरुआत के समय परिवहन व्यवस्था बिगड़ने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है. टूरिस्ट वाहन आमेर में पर्यटकों को महल तक पहुंचाने के काम में इस्तेमाल होते हैं. इनके बंद होने से पूरे काम पर असर पड़ा है.

सीजन शुरू होते ही बिगड़ी व्यवस्था
आमेर में पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही जीप संचालन को लेकर विवाद सामने आने से परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं. रोजाना बाहर से आने वाले पर्यटक यहां की व्यवस्था पर निर्भर रहते हैं. ऐसे में स्थानीय विवाद का असर जब पर्यटकों की आवाजाही पर पड़ता है तो उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है. फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से टूरिस्ट वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है.

बाहर से आए पर्यटकों को उठानी पड़ी परेशानी
आमेर घूमने आए पर्यटकों का इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन परिवहन व्यवस्था प्रभावित होने के कारण उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा. गर्मी में महल तक पैदल जाने की स्थिति ने बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी और बढ़ा दी. अब आमेर में जीप संचालन को लेकर बने विवाद का आगे क्या समाधान निकलता है, इस पर नजर रहेगी. फिलहाल टूरिस्ट वाहन बंद होने से पर्यटक, गाइड और टूर ऑपरेटर सभी प्रभावित हैं. पर्यटन सीजन की शुरुआत में ही पैदा हुई यह स्थिति आमेर की परिवहन व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन गई है.
b



Source link