लखनऊ बाढ़: इकाना स्टेडियम तक पहुंचा पानी, बाढ़ की चपेट में पलासियो मॉल भी, अब कैसे हैं हालात

लखनऊ बाढ़: इकाना स्टेडियम तक पहुंचा पानी, बाढ़ की चपेट में पलासियो मॉल भी, अब कैसे हैं हालात


Last Updated:

Gomati Flood: गोमती नदी की बाढ़ से लखनऊ में त्राहिमाम मचा हुआ है. बाढ़ का आलम ये है कि लखनऊ के वीआईपी इलाकों में से एक पलासियो मॉल और इकाना स्टेडियम के बाहर भी बाढ़ का पानी पहुंच गया है. चूंकि मंगलवार को इंडिया और वेस्ट इंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच होने वाला है. तो क्या मैच को रद्द किया जाएगा. क्या हैं वहां के ताजा हालात?

Zoom

प्लासियो मॉल और इकाना स्टेडियम तक पानी भरा.

Lucknow Flood: गोमती नदी की बाढ़ से लखनऊ का बुरा हाल है. लगभग 40 हजार घर प्रभावित हैं. घरों के बाहर 7 से 8 फीट तक पानी भर आया है. सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में फैजुल्लागंज और आसपास की कॉलोनियां हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर इकाना स्टेडियम और पालसियो मॉल के बाहर बाढ़ की पानी के वीडियो और तस्वीरें वायरल होने लगीं. हालांकि, इसमें सच्चाई जरूर है. इस इलाके में रविवार की रात को अचानक से बाढ़ का पानी भर आया. सुबह तक हड़कंप भी मच गया. इसी स्टेडियम में मंगलवार को टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20आई मैच खेला जाना है. तो क्या बाढ़ के पानी का मैच पर भी असर पड़ेगा?

ताजा जानकारी के मुताबिक इकाना स्टेडियम के पास बने अंडरपास में बाढ़ का पानी भरा हुआ है. वहीं, पलासियों मॉल के आसपास के इलाके भी बाढ़ के पानी से अभी भी प्रभावित है. हालांकि, सुबह मौके पर अधिकारियों ने गोमती नाले को बंद करके पानी निकालने का कार्य किया गया. हालांकि, हालात में अभी भी सुधार नहीं है. पंपिंग-सेट से बाढ़ का पानी निकालने का लगातार प्रयास किया जा रहा है.

ताजा जानकारी के मुताबिक इकाना स्टेडियम को गोमती नदी के बाढ़ से कोई खतरा नहीं है. साथ ही मंगलवार यानी कि 6 अक्टूबर को भारत और वेस्ट इंडीज के बीच होने वाला टी20 मैच रद्द नहीं होगा. इसके लिए प्रशासन काफी मुस्तैदी से जुटा हुआ है. हालांकि, बाढ़ को लेकर प्रशासन और जन-प्रतिनिधियों के रवैये को लेकर आम-जनमानस में काफी आक्रोश है.

बाढ़ में फंस कई लोगों ने प्रशासन को जमकर लताड़ा है. सोशल मीडिया पर वायरल एक युवक कहता हुआ सुना जा सकता है कि SDM साहब 3-4 दिन से दौरा कर रहे है. मगर लोगों के लिए कुछ नहीं कर रहे है. उनका कहना है कि पूरा प्रशासन वीआईपी इलाकों और इकाना स्टेडियम में 6 तारीख को होने वाले मैच के लिए लगा हुआ है. उनको आम जनता की चिंता से कोई लेना देना नहीं है. प्रशासन बैराज खोल नहीं रहा है कि कहीं पानी स्टेडियम के पास ना भर जाए. मैच को रद्द करना या आगे बढ़ाना जरूरी नहीं लेकिन लोगों की जान से खेलना जरूरी है. आम लोगों को कीड़े-मकोड़े की तरह समझा जा रहा है. यहां के मजिस्ट्रेट इधर से उधर गाडी दौड़ा रहे है बस.



Source link