Last Updated:
Mutual Funds vs FD : शेयर बाजार में पिछले लंबे समय से उथल-पुथल मची हुई है. पांच साल की अवधि के नजरिए से देखें तो निफ्टी 50 का रिटर्न बैंक एफडी से भी कम नजर आ रहा है. ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या उन्हें म्यूचुअल फंड एसआईपी को बंद कर देना चाहिए. इसी उलझन को सुलझाया है मनीमंत्र के फाउंडर वीरल भट्ट ने. जानिए एक्सपर्ट ने क्या दी है राय.
विरल भट्ट का कहना है कि सिर्फ निफ्टी या सेंसेक्स के बेंचमार्क इंडेक्स को देखकर पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग का आकलन करना सही नहीं है.
नई दिल्ली. शेयर बाजार में पिछले करीब डेढ़ से दो साल की सुस्ती और तेज उतार-चढ़ाव ने आम रिटेल निवेशकों के धैर्य की कड़ी परीक्षा ले ली है. जब 5 साल के आंकड़ों पर नजर डालते हैं, तो निफ्टी का रिटर्न बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के 6.5 से 7 फीसदी के सामने भी फीका नजर आता है. ऐसे में कई निवेशकों के मन में यह सवाल उठने लगा है कि क्या मशहूर टैगलाइन ‘म्यूचुअल फंड सही है’ केवल एक छलावा है? क्या गिरते बाजार में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) रोक देनी चाहिए और दोबारा एफडी की तरफ लौट जाना चाहिए? इन्हीं सवालों के जवाब आप भी अगर ढूंढ रहे हैं तो आपको मनीमंत्रा के फाउंडर विरल भट्ट की बात जरूर सुननी चाहिए.
सीएनबीसी आवाज के शो ‘योर मनी’ में विरल भट्ट ने एफडी, म्यूचुअ फंड्स और शेयर बाजार को लेकर खुलकर बात की. भट्ट के अनुसार, शेयर बाजार की इस चाल को केवल रिटर्न की सतही तुलना से नहीं, बल्कि निवेश के मूल सिद्धांतों के चश्मे से समझना जरूरी है. म्यूचुअल फंड और एफडी की सीधी तुलना गलत है. फिक्स्ड डिपॉजिट एक निश्चित ब्याज देता है, वहीं इक्विटी म्यूचुअल फंड शेयर बाजार से जुड़े होते हैं. उतार-चढाव होना बाजार में एक सामान्य बात है.
सिर्फ निफ्टी नहीं बयां करता पूरी तस्वीर
विरल भट्ट का कहना है कि सिर्फ निफ्टी या सेंसेक्स के बेंचमार्क इंडेक्स को देखकर पूरे म्यूचुअल फंड उद्योग का आकलन करना सही नहीं है. पिछले दो वर्षों में जहां लार्ज कैप इंडेक्स दबाव में रहा, वहीं फ्लेक्सी कैप, लार्ज एंड मिडकैप, मिडकैप और स्मॉल कैप श्रेणियों के कई फंड्स ने बेहतरीन रिटर्न दिया है. बाजार के निगेटिव या फ्लैट रहने के बावजूद इन डाइवर्सिफाइड फंड्स ने अपने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया. इसलिए केवल एक इंडेक्स की चाल को देखकर यह मान लेना सही नहीं होगा कि शेयर बाजार में पैसा बनाने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं.
#LIVE | MF या FD कौन बेहतर? 5 साल में ज्यादा रिटर्न कहां रहा? FD vs इक्विटी – कौन रहा आगे? क्या निफ्टी का रिटर्न FD से भी कम? म्यूचुअल फंड सही है या नहीं? SIP फेल या सिर्फ टाइमिंग का खेल? #YourMoney @deepaliranaa @_ViralBhatt #Investment #MutualFund https://t.co/rdfhaIFw59