Last Updated:
संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ सकती है. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘लव एंड वॉर’ के बाद दोनों अब अपनी ठंडे बस्ते में बंद पड़ी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ को दोबारा शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यह वही फिल्म है, जिसमें पहले सलमान खान और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले थे. लेकिन सलमान के इस प्रोजेक्ट से बाहर होने के बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. अब खबर है कि भंसाली और आलिया फिल्म को नए अंदाज में दोबारा लाने की प्लानिंग कर रहे हैं.
आलिया और भंसाली मिलकर ला रहे नया प्रोजेक्ट
नई दिल्ली. संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट एक बार फिर से किसी बड़े प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकते हैं. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के बाद ‘लव एंड वॉर’ में भी दोनों साथ काम कर रहे है. इतना ही नहीं खबर तो ये भी है कि पुरानी फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ पर दोनों साथ काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. यह वही फिल्म है, जिसमें साल 2019 में पहले सलमान खान और आलिया भट्ट साथ नजर आने वाले थे.
गौरतलब है कि पहले इस फिल्म की चर्चा होने के बाद फिल्म से सलमान खान बाहर हो गए थे और फिल्म फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई थी. अब तकरीबन सात साल बाद फिर से ‘इंशाअल्लाह’ को दोबारा लाने की तैयारी चलने की बात सामने आई है. मिड-डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट इस नए प्रोजेक्ट को लेकर कुछ बातचीत कर रहे हैं.
‘इंशाअल्लाह’ को लेकर शुरू हुईं चर्चा
सामने आ रही कुछ रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली और आलिया भट्ट ‘इंशाअल्लाह’ की कहानी पर नए तरीके से काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं. इसे सिर्फ सलमान खान की जगह किसी दूसरे एक्टर को लेकर शुरू करने की चर्चा हो रही है. फिल्म में कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं. फिल्म की कहानी और किरदारों को आज के हिसाब से दोबारा तैयार किया जा सकता है.खबर तो ये भी है कि पहले भंसाली स्क्रिप्ट को पूरी तरह से फाइनल करना चाहते हैं. इसके बाद ही फिल्म की स्टारकास्ट के बारे में सोचेंगे. अभी ये क्लीयर नहीं कि आलिया का हीरो कौन होगा.
सलमान खान संग बनने वाली थी फिल्म
‘इंशाअल्लाह’ का ऐलान साल 2019 में किया गया था. फिल्म में सलमान खान और संजय लीला भंसाली पूरे दो दशक बाद साथ काम करने वाले थे. उनके फैंस भी इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड थे. फिर आलिया भट्ट भी सलमान के साथ पहली बार साथ काम करने वाली थीं. लेकिन बाद में भंसाली के बीच क्रिएटिव मतभेदों की खबरें सामने आईं और सलमान इस प्रोजेक्ट से बाहर हो गए. देखते ही देखते ये फिल्म ही बंद हो गई. इसके बाद आलिया और भंसाली ने ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही.
बता दें कि अब ‘इंशाअल्लाह’ को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है. कहा तो ये भी जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं. लेकिन किसी ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है. भंसाली अभी किसी भी एक्टर को फाइनल करने के मूड में नहीं हैं. वह पहले नई स्क्रिप्ट को फाइनल करेंगे, फिर स्टारकास्ट पर फोकस करेंगे.