घूमते-घूमते आश्रम पहुंची पुलिस, साधु से पूछा फेसबुक चलाते हैं? हां बोलते ही कर लिया गिरफ्तार

घूमते-घूमते आश्रम पहुंची पुलिस, साधु से पूछा फेसबुक चलाते हैं? हां बोलते ही कर लिया गिरफ्तार


Last Updated:

Kanpur Latest News: उत्तर प्रदेश पुलिस घूमते-घूमते बरेली के एक आश्रम पहुंची. उस आश्रम में एक ‘पागल बाबा’ नाम के एक साधु भी मौजूद थे, जब पुलिस ने उनसे पूछा कि क्या आप फेसबुक चलाते हैं? तो हां बोलते ही पुलिस ने साधु को गिरफ्तार कर लिया.

Zoom

पकड़ा गया साधु

कानपुर: यूपी के कानपुर में पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 40 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था. साल 1986 में मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी जमानत पर बाहर आया और फिर फरार हो गया. चार दशक तक पहचान बदलकर साधु के भेष में रहा. लेकिन सोशल मीडिया और सर्विलांस ने उसकी सारी चालाकी पर पानी फेर दिया.फजलगंज पुलिस ने बरेली के एक आश्रम से आरोपी रामप्रकाश उर्फ ‘पागल बाबा’ को गिरफ्तार कर लिया.

कानपुर पुलिस करीब 40 साल से तलाश कर रही थी. आरोपी का नाम रामप्रकाश है. लेकिन चार दशक तक पुलिस से बचने के लिए उसने अपनी पहचान ही बदल डाली. बरेली पहुंचा और साधु का रूप धारण कर ‘पागल बाबा’ और ‘पागल दास बाबा’ के नाम से रहने लगा. दरअसल, साल 1986 में फजलगंज थाने में रामप्रकाश के खिलाफ चोरी, लूट और हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हुए थे.

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद रामप्रकाश अदालत में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया. इसके बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. चार दशक बाद पुलिस ने पुराने मुकदमे और आरोपी के मूल गांव कन्नौज से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की. इसी दौरान पुलिस के हाथ रामप्रकाश से जुड़ा एक फेसबुक अकाउंट लगा.

सोशल मीडिया प्रोफाइल और सर्विलांस के जरिए पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की. लोकेशन बरेली के गजनेरा गांव के पास एक आश्रम की मिली. पुलिस टीम ने जब आश्रम पहुंचकर जांच की तो वहां साधु के भेष में रह रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि 40 साल से फरार रामप्रकाश निकला. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया यानी चार दशक तक नाम और पहचान बदलकर आरोपी पुलिस से बचता रहा. लेकिन फेसबुक और सर्विलांस ने उसके छिपने का ठिकाना तलाश लिया. फजलगंज पुलिस अब आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और फरारी के दौरान उसकी गतिविधियों की भी जांच कर रही है.



Source link