NEET UG 2026 : राजस्थान में 61% MBBS सीटें खाली, दाखिले के लिए तरसे प्राइवेट मेडिकल कॉलेज

NEET UG 2026 : राजस्थान में 61% MBBS सीटें खाली, दाखिले के लिए तरसे प्राइवेट मेडिकल कॉलेज


Last Updated:


NEET UG 2026 : राजस्थान के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड के बाद भी MBBS की 61% से अधिक सीटें खाली हैं. सामान्य कोटे की 3336 सीटों में सिर्फ 1275 सीटें ही भर पाई हैं. ज्यादा फीस के साथ कॉलेज की साख, अस्पताल में मरीजों की संख्या, इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई का स्तर और फैकल्टी भी छात्रों के फैसले को प्रभावित कर रहे हैं.

Zoom

NEET UG 2026 : सामान्य कोटे की 1275 सीटें ही भरी हैं.

NEET UG 2026 : एक तरफ सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एक-एक सीट पाने की मारामारी होती है. दूसरी तरफ राजस्थान के प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में तीसरे राउंड की नीट यूजी काउंसलिंग के बाद भी प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में MBBS की 61% से अधिक सीटें खाली रह गई हैं. दैनिक भास्कर के अनुसार, प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की सामान्य कोटे की 3336 सीटों में से 1275 सीटें ही भरी हैं. यानी 61.78% सीटें खाली रह गई हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, सिर्फ अधिक फीस के चलते ही प्राइवेट कॉलेजों में सीटें खाली नहीं हैं. छात्र कॉलेजों की साख, अस्पतालों में आउटडोर-इनडोर मरीजों की संख्या, इन्फ्रास्ट्रक्चर आर पढ़ाई का स्तर भी देख रहे हैं. इसके अलावा वह कॉलेज की क्लिनिकल्स और नॉन क्लिनिकल्स फैकल्टी भी देख रहे हैं.

24 लाख फीस के बावजूद 85.60% सीटें  फुल

जयपुर के महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सामान्य कोटे की सालाना फीस 24 लाख रुपये है. इसके बावजूद इस कॉलेज की 85.60% सीटें भर गई हैं. वहीं, उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज में 23 लाख रुपये फीस पर 54.25% सीटें भरी हैं. मैनेजमेंट कोटे की 464 सीटों में 435 सीटें यानी 93.75% सीटें खाली रह गई हैं.

इसी तरह उदयपुर के अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की फीस 18.90 लाख रुपये है. इसकी 77.95% सीटें भरी हैं. जयपुर के गीतांजलि इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में इसी फीस पर 76.89 प्रतिशत और राजसमंद के अनंता इंस्टीट्यूट में 66.47 प्रतिशत सीटें भरीं.

22 लाख फीस, 5.19% सीटें भरीं

जयपुर के बलवीर सिंह तोमर इंस्टीट्यूट में सालाना फीस 23.95 लाख रुपए है, लेकिन 250 सीटों में सिर्फ 5 सीटें यानी 2% ही भरी. उदयपुर के पैसिफिक इंस्टीट्यूट (उदयपुर) में 22 लाख फीस पर 5.19% सीटें भरीं. व्यास मेडिकल कॉलेज में 18.90 लाख फीस पर भी सीटें भरने में 14.96% रहा.

किस कॉलेज में सालाना कितनी फीस लाख में

मेडिकल कॉलेज का नाम सालाना फीस (लाख में) सीटें भरीं
महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर 24 लाख 85.60%
अमेरिकन इंटरनेशनल उदयपुर 18.90 लाख 54.25%
गीतांजलि इंस्टिट्यूट जयपुर 18.90 लाख 66.47%
अनंता इंस्टीट्यूट राजसमंद 18.90 लाख 66.47%
सुधा मेडिकल कॉलेज कोटा 18.90 लाख 15.29%
व्यास मेडिकल कॉलेज जोधपुर 18.90 लाख 14.96%
पैसिफिक इंस्टीट्यूट उमर्दा 22 लाख 5.19%
बी.एल. तोमर इंस्टीट्यूट जयपुर 23.95 लाख 2%



Source link