Last Updated:
मथुरा के वृंदावन में स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में उनके शिष्य रसिक दुलारी की मौत के बाद लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में जो वीडियो सामने आया, उसमें रसिक दुलारी घायल अवस्था में सीढ़ी पर चढ़ते हुए नजर आ रहे हैं.
रसिक दुलारी की मौत को लेकर नया वीडियो आया सामने.
मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन में स्थित आश्रम में प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत के बाद लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं. किसी वीडियो में वह छत से गिरते हुए नजर आ रहे हैं तो किसी वीडियो में छत पर दर्द से तड़पते हुए नजर आ रहे हैं. इस बीच रसिक दुलारी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सीढ़ी के रास्ते छत की पर जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह वीडियो रसिक दुलारी के आत्महत्या करने से थोड़ी देर पहले का है. सीढ़ी पर चढ़ते वक्त रसिक दुलारी थके-थके से नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में एक पीला कपड़ा है और माथे पर सफेद चंदन का टीका है.
इसके अलावा उन्होंने जो सफेद रंग की धोती पहनी हुई है, उस पर खून के धब्बे लगे हुए हैं. रसिक दुलारी बहुत धीरे-धीरे सीढ़ी पर चढ़ रहे हैं. बता दें कि बीते 25 सितंबर को संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की आश्रम के चौथे मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. मृतक शिष्य का प्राइवेट पार्ट भी कटा मिला और उसके कमरे से एक ग्राइंडर मिला जिससे प्राइवेट पार्ट कटा था. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह भी ज्यादा खून बहना बताई गई थी. अब इस प्रकरण की पुलिस जांच कर रही है.
Vrindavan Ashram Incident : रसिक दुलारी मौत का नया CCTV सामने आया https://t.co/YTvTEGhW0Z