WI टीम में बड़ा बदलाव, ODI सीरीज में बजाई बैंड बजाने वाला भी खेलेगा T20 सीरीज
Last Updated:
Amir Jangoo IND vs WI: वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज आमिर जंगू को चोटिल ज्वेल एंड्रयू के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है. टी-20 सीरीज का पहला मैच मंगलवार यानी 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा.
जंगू को टी-20 टीम में भी जगह मिली.
नई दिल्ली: भारत के हाथों 1-2 के अंतर से वनडे सीरीज गंवाने के बाद वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम में अहम बदलाव हुआ है. वेस्टइंडीज को छह अक्टूबर से पांच मैच की टी-20 सीरीज खेलने है, उससे पहले स्क्वॉड में आमिर जंगू को एंट्री हुई है, जो चोटिल ज्वेल एंड्र्यू की जगह लेंगे. एंड्र्यू तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते हुए इंजर्ड हो गए थे.
मुल्लांपुर में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे के दौरान नमन धीर का कैच लेने के प्रयास में एंड्रयू की उंगली में चोट लग गई थी. हालांकि जांच में पता चला कि किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है, लेकिन मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है. यानी अभी उन्हें पूरी टी-20 सीरीज से आधिकारिक तौर पर बाहर नहीं किया गया है.
यह 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज के 352 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बल्लेबाजी करने नहीं उतरा. क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को बयान में कहा:
भारत के खिलाफ शनिवार को तीसरे वनडे के दौरान ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लगने के बाद उनकी जगह विकल्प के तौर पर आमिर जांगू को टीम में शामिल किया गया है. चिकित्सा दल एंड्रयू की स्थिति पर नजर रख रहा है.
आमिर जंगू के लिए यह मौका ऐसे समय आया है, जब वह जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं. 29 साल के इस विकेटकीपर-बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 58 रन बनाए जबकि दूसरे मैच में 114 रन की शतकीय पारी खेली. न्यू चंडीगढ़ में हुए तीसरे मैच में 67 रन की पारी खेली. भारत के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को लखनऊ में खेला जाएगा. इसके बाद मुकाबले रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे.