Pitru Paksha 2026: हार्ट अटैक या अचानक हादसे में गई है जान, तो ऐसे पितरों का कब करें श्राद्ध? तर्पण को लेकर खास नियम

Pitru Paksha 2026: हार्ट अटैक या अचानक हादसे में गई है जान, तो ऐसे पितरों का कब करें श्राद्ध? तर्पण को लेकर खास नियम


होमताजा खबरधर्म

हार्ट अटैक या अचानक हादसे में गई है जान, तो ऐसे पितरों का कब करें श्राद्ध?

Last Updated:

Pitru Paksha Rule: पितृ पक्ष में हार्ट अटैक या दुर्घटना में जान गंवाने वाले पितरों का श्राद्ध सामान्य तिथि पर करने से पितृ दोष लगता है. शास्त्रों के अनुसार, ऐसे पितरों के श्राद्ध के लिए तिथि निर्धारित की गई है. आइए जानते हैं कि जिन लोगों की अकाल मृत्यु हुई है, उनका तर्पण किस दिन करना सही होता है.

हरिद्वार: पितृ पक्ष एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि पूर्वजों का ऋण उतारने और उनकी आत्मिक शांति का विशेष पर्व है. भाद्रपद पूर्णिमा से शुरू होकर आश्विन अमावस्या तक चलने वाले इन 16 दिनों में तर्पण, पिंडदान, हवन यज्ञ आदि करके पूर्वजों को तृप्त किया जाता है. दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की मुक्ति के लिए छोटे और सटीक नियम बनाए गए हैं.

अधिकतर लोग अपने पितरों के शरीर त्यागने की सामान्य तिथि पर ही उनका श्राद्ध कर देते हैं, लेकिन आकस्मिक और अकारणों से देह त्यागने वाले पितरों के श्राद्ध के लिए शास्त्रों में विशेष तिथि तय की गई हैं. अनजाने में सामान्य तिथि पर किए गए तर्पण, जलांजलि, पिंडदान आदि का कोई फल नहीं मिलता है, बल्कि ऐसा करने पर व्यक्ति को पितृ दोष भोगना पड़ता है.

अकाल मृत्यु वालों के लिए ये दिन निर्धारित
ज्यादा जानकारी देते हुए पंडित मनोज मिश्रा ने बताया की पितृपक्ष के दौरान अधिकांश पूर्वजों का श्राद्ध उनके शरीर त्यागने की तिथि के अनुसार किया जाता है. लेकिन कुछ विशेष पितृ आत्माओं के लिए शास्त्र में तिथियां निर्धारित की गई हैं. मनोज मिश्रा बताते हैं कि जिस प्रकार मातृ नवमी पर केवल सौभाग्यवती स्त्रियों का श्राद्ध किया जाता है, वैसे ही अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए पितरों के लिए शास्त्रों में चतुर्दशी तिथि निर्धारित की गई है.

अकाल मृत्यु में कौन-कौन से लोग शामिल?
पंडित मनोज मिश्रा ने बताया कि गरुड़ पुराण के अनुसार अधिकतर लोग हार्ट अटैक के कारण शरीर त्याग देते हैं, जो अकाल मृत्यु में आता है. हार्ट अटैक के अलावा सड़क दुर्घटना, पानी में डूबने, सांप के काटने, एक्सीडेंट में जान गंवाने वाले व्यक्ति अकाल मृत्यु की श्रेणी में ही आते हैं. ऐसी सभी आत्माओं की तृप्ति और उनकी शांति का विधान केवल पितृ विसर्जन अमावस्या से ठीक पहले आने वाली चतुर्दशी तिथि को ही होता है.

अपने वंशजों पर बनाए रहते हैं आशीर्वाद
पंडित मनोज मिश्रा ने आगे कहा कि यदि किसी के परिजन हार्ट अटैक या दुर्घटना में इस लोक से गए हैं, तो उनके वंशज अपने पूर्वजों का श्राद्ध चतुर्दशी तिथि के बजाय सामान्य तिथि पर करते हैं, जिससे उन पितरों को कभी मुक्ति नहीं मिलती है और वह पितृ भटकते रहते हैं. ऐसा होने पर पितृ दोष का सामना करना पड़ता है, जिससे घर में दरिद्रता, कलह, सदस्यों में गंभीर बीमारियां, बनते कार्यों का बिगड़ना और मांगलिक कार्यों में अड़चन आती रहती है. अप्राकृतिक रूप से शरीर त्यागने वाले पितरों का श्राद्ध शास्त्रों के अनुसार आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को करने पर ही उन पितरों को मुक्ति मिलती है और वह सदैव अपने वंशजों पर आशीर्वाद बनाए रखते हैं.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link