Oil-Gas Prices: Bab El Mandeb Explosion| Hormuz| दुनिया का 40% तेल घेरकर बैठा ईरान बाब-अल-मंदेब में हूतियों का तांडव होर्मुज में 9 जहाजों को खुद ठोका

Oil-Gas Prices: Bab El Mandeb Explosion| Hormuz| दुनिया का 40% तेल घेरकर बैठा ईरान बाब-अल-मंदेब में हूतियों का तांडव होर्मुज में 9 जहाजों को खुद ठोका


Last Updated:

Iran Impacting Energy Choke points: ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध की वजह से सबसे ज्यादा नुकसान अगर किसी को हो रहा है, तो दुनिया के वो देश हैं, जो तेल-गैस के लिए तरस रहे हैं. सोचिए, इस वक्त अगर हूतियों को भी मिला लें तो दो चोक प्वाइंट्स से गुजरने वाले तेल-गैस पर अप्रत्यक्ष रूप से ईरान ही घेराबंदी किए हुए है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

LPG-तेल के दो चोक प्वाइंट्स पर ईरान की घेराबंदी. (फाइल फोटो/Reuters)

Iran Impacting Energy Choke points: रविवार को यमन के तट के पास एक टैंकर के आसपास कई धमाकों की खबर आई है. यूनाइटेड किंगडम मैरिटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (UKMTO) के मुताबिक ये घटना मोखा बंदरगाह से 60 समुद्री मील दक्षिण में हुई. टैंकर कंपनी के सुरक्षा अधिकारी ने जहाज के करीब कई विस्फोट देखे गए. बस गनीमत ये रही है कि चालक दल सुरक्षित है और पर्यावरण पर कोई असर नहीं पड़ा. फिलहाल अधिकारी जांच कर रहे हैं और इस क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

ये घटना होर्मुज के विकल्प बने हुए स्ट्रेट बाब अल मंदेब के पास हुई है, जो लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है. यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है. हूती विद्रोही लंबे समय से इस क्षेत्र पर अपना प्रभाव बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं. वे यहां जहाजों पर हमले कर समुद्री यातायात को बाधित करते रहे हैं.



Source link