Content Creator Earning with Less Followers: 60 हजार की नौकरी को कहा अलविदा, सिर्फ 14000 फॉलोअर्स के साथ 1 महीने में छापे 1.12 लाख रुपये

Content Creator Earning with Less Followers: 60 हजार की नौकरी को कहा अलविदा, सिर्फ 14000 फॉलोअर्स के साथ 1 महीने में छापे 1.12 लाख रुपये


Last Updated:

Content Creator Earning: दिल्ली की 23 वर्षीय उपासना ने 60 हजार की नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन में कदम रखा. सिर्फ 14 हजार फॉलोअर्स के साथ 6 ब्रांड कोलैबोरेशन के जरिए उन्होंने एक महीने में 1.12 लाख रुपये की शानदार कमाई की है.

Zoom

Content Creator Earning: उपासना ने यूजीसी ब्रांड डील से अच्छी कमाई की (फोटो सोर्स- thatsoupasana)

नई दिल्ली (Content Creator Earning). आज के डिजिटल दौर में सोशल मीडिया सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं, बल्कि कमाई का बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है. अगर आपके पास सही कला और जज्बा है तो आप घर बैठे अपनी किस्मत बदल सकते हैं. हाल ही में दिल्ली की रहने वाली 23 वर्षीय उपासना की कहानी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. उन्होंने अपनी अच्छी खासी नौकरी छोड़कर कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में कदम रखा और शानदार सफलता हासिल की.

ज्यादातर लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया पर कमाई करने और मशहूर होने के लिए लाखों फॉलोअर्स का होना जरूरी है. लेकिन उपासना ने इस मिथक को तोड़ दिया है. महज 14000 फॉलोअर्स होने के बावजूद उन्होंने 1 महीने में ब्रांड कोलैबोरेशन के जरिए लाखों की कमाई करके सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के तौर पर वह अपनी नौकरी से ज्यादा कमा रही है. जानिए कंटेंट क्रिएटर उपासना की पूरी कहानी और कंटेंट क्रिएशन से कैसे कमाई की जा सकती है.

नौकरी छोड़कर चुनी कंटेंट क्रिएशन की राह, सितंबर में हुई बंपर कमाई

उपासना पिछले करीब 1.5 साल से सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएशन कर रही हैं. उससे पहले वह कॉर्पोरेट जॉब में थीं. वहां हर महीने 60 हजार रुपये सैलरी मिलती थी. लेकिन उनके दिल में कुछ अपना करने की इच्छा थी. इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया. उनकी मेहनत रंग लाई और सितंबर उनके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन महीना साबित हुआ. उपासना ने खुद वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि कैसे महज 14 हजार फॉलोअर्स के साथ उन्होंने 1 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया.

6 ब्रांड डील से छप्परफाड़ कमाई, जानिए गणित

इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में उपासना ने सितंबर की कमाई का पूरा चिट्ठा खोल दिया. उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्हें कुल 6 ब्रांड कोलैबोरेशन मिले. इनमें से 5 डील उनके अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट करने के लिए थीं. वहीं 1 डील ‘यूजर जनरेटेड कंटेंट’ यानी ब्रांड्स के लिए अलग से वीडियो या फोटो तैयार करने की थी. UGC डील से उन्हें 15000 रुपये मिले, जबकि बाकी 5 ब्रांड डील्स से कुल 97000 रुपये की कमाई हुई. उनके 6 कोलैबोरेशन की कुल वैल्यू 1.12 लाख रुपये रही.

कम फॉलोअर्स में भी कैसे होती है मोटी कमाई?

उपासना की सफलता उन सभी युवाओं के लिए मिसाल है जो कम फॉलोअर्स देखकर निराश हो जाते हैं. उनकी कहानी साबित करती है कि ब्रांड्स को हमेशा बड़ी संख्या में फॉलोअर्स नहीं, बल्कि ‘एंगेजमेंट’ और सही Niche की तलाश होती है. अगर आपका कंटेंट क्वॉलिटी से भरपूर है और फॉलोअर्स आप पर भरोसा करते हैं तो छोटे क्रिएटर भी ब्रांड्स की पहली पसंद बन सकते हैं. इस सफलता के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उपासना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.



Source link