पटना MLC चुनाव: अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच ललन सिंह से अचानक मिले नीतीश कुमार, क्या निकल जाएगा समाधान?

पटना MLC चुनाव: अनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच ललन सिंह से अचानक मिले नीतीश कुमार, क्या निकल जाएगा समाधान?


Last Updated:

Patna MLC Election News: पटना स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे हैं. यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब पार्टी में अनंत सिंह द्वारा जन सुराज प्रत्याशी के समर्थन में उतरने के बाद घमासान मचा हुआ है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

अनंत-नीरज विवाद के बीच नीतीश कुमार पहुंचे ललन सिंह के आवास

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जेडीयू विधायक अनंत सिंह और पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के बीच अब पार्टी के शीर्ष स्तर पर हलचल तेज हो गई है. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे. दोनों नेताओं के बीच हुई इस मुलाकात को अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच चल रहे विवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है. जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री ललन सिंह दोपहर एक बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया के सवालों पर उनका जवाब आ सकता है. माना जा रहा है कि ललन सिंह के बयान के बाद अनंत सिंह और नीरज कुमार के विवाद पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है. माना जा रहा है कि ललन सिंह का बयान इस पूरे विवाद की दिशा तय कर सकता है.

पहले बना रहे थे दूरी, अब टूटेगी खामोशी

बता दें कि इससे पहले जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे ललन सिंह के क्षेत्र का मामला बताते हुए उनसे समाधान की पहल करने की बात कही थी. वहीं ललन सिंह ने इस पर अब तक एक तरह से खामोशी ओढ़ रखी थी, लेकिन इशारों में यह भी बता दिया था कि वे इस नीरज कुमार और अनंत सिंह की अदावत के पचड़े से दूर रहना चाहते हैं. अब जब नीतीश कुमार खुद उनके आवास पहुंचे हैं और निशांत कुमार ने खुलकर नीरज कुमार के समर्थन में मोर्चा संभाल लिया है, तो माना जा रहा है कि ललन सिंह की चुप्पी टूटेगी और पार्टी इस विवाद पर अपना स्टैंड क्लियर करेगी.

हालांकि ललन सिंह ने अब तक इस विवाद पर खुलकर कोई हस्तक्षेप नहीं किया है. वहीं सोमवार को जेडीयू के चारों उम्मीदवारों का नामांकन से पहले नीतीश-ललन की यह मुलाकात बेहद अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि अब नीतीश कुमार का उनके आवास पहुंचना इस पूरे घटनाक्रम में नया मोड़ माना जा रहा है.

क्या आज साफ होगी तस्वीर?

बता दें कि अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोले हुए हैं, जबकि नीरज कुमार पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जेडीयू के उम्मीदवार हैं. एक ही पार्टी के विधायक और उम्मीदवार के बीच इस तरह का खुला विवाद पार्टी नेतृत्व के लिए भी असहज स्थिति पैदा कर रहा है. अब सवाल यह है कि नीतीश कुमार और ललन सिंह की मुलाकात के बाद इस विवाद को सुलझाने की कोई पहल होगी या नहीं. खास नजर ललन सिंह के उस बयान पर रहेगी.



Source link