Last Updated:
Jyotiraditya Scindia Viral Video: गुना के कैंट क्षेत्र गुलाबगंज में सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला रोककर शिकायत की. एक युवक ने सड़क जल्द नहीं बनने पर वोट नहीं देने की बात कही, जिस पर सिंधिया ने उसे सख्ती से ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करने की नसीहत दी. उन्होंने कहा कि निवेदन करना लोगों का काम है और काम कराना उनका दायित्व है.
रोड नहीं तो वोट नहीं पर गुस्साए सिंधिया
गुना. केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह एक युवक के आवेदन पर तिलमिलाए नजर आ रहे हैं. दरअसल, गुना के दौरे पर कुछ युवाओं ने सिंधिया का बीच रास्ते में काफिला रोक लिया और सड़क की समस्या के लिए आवेदन करने लगे. इस दौरान एक युवक ने सड़क नहीं बनने पर वोट न देने की बात कही. इस पर सिंधिया ने युवक को सख्ती से समझाया. बाद में उन्होंने गुलाबगंज-कैंट चौराहा सड़क के लिए 3 करोड़ रुपये देने की घोषणा की.
मामला है गुना के कैंट क्षेत्र गुलाबगंज का, जहां स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले को रोककर उनके सामने सड़क की बदहाली की समस्या रखी. लोगों ने सड़क की खराब हालत को लेकर नाराजगी जताते हुए जल्द निर्माण कराने की मांग की. लोगों ने कहा कि सड़क लंबे समय से खराब है और जगह-जगह गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है. वहीं एक युवक ने कहा कि, समय से पहले सड़क बन जाए, नहीं तो वोट मांगने आएंगे तो हम वोट नहीं देंगे. युवक को देख सिंधिया के गुस्से से चेहरे के भाव बदल गए. उन्होंने युवक से इस भाषा का उपयोग मेरे साथ कभी मत करना. आप निवेदन कोर मेरा काम है काम कराना.
रोड नहीं तो वोट नहीं
सड़क से परेशान लोग सिंधिया के काफिले को रोककर निवेदन करने लगे लेकिन इसी बीच एक गुस्साए युवक ने कह दिया कि समय से पहले रोड नहीं बना तो हम वोट नहीं देंगे. युवक के ऐसा कहते ही सिंधिया ने युवक से सख्य लहजे में कहां कि मेरे साथ ऐसी भाषा का उपयोग मत करना. आप निवेदन करो हम काम करेंगे.
30 से 35 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित
स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब हालत का असर केवल एक गांव या इलाके तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे करीब 30 से 35 गांवों के लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है. रोजाना काम, पढ़ाई, बाजार और अन्य जरूरी कामों के लिए इस मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है.