पहली बार मेट्रो में बैठा शम्मी नारंग का पोता, दादू की आवाज सुनकर रह गया हैरान
Last Updated:
शम्मी नारंग ने अपने पोते रुशान की पहली मेट्रो यात्रा का अनुभव साझा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे रुशान अपने दादू की आवाज मेट्रो में सुनकर हैरान रह गया. नारंग ने कहा कि उनकी आवाज एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक जाएगी.
पहली बार मेट्रो में बैठा पोता, दादू की आवाज सुनकर रह गया हैरान, शम्मी नारंग ने शेयर किया खास पल, कही ये बात.
दरवाजे दायीं तरफ खुलेंगे… यह आवाज तो आपने सुनी ही होगी. मेट्रो ट्रेनों में गूंजती इस आवाज की इतनी आदत हो चुकी है कि अगर किसी और जगह पर भी ये गूंजे तो लोग चौंककर पहचान जाएं. लेकिन यही आवाज जब दूरदर्शन के जाने-माने एंकर और वॉइस आर्टिस्ट शम्मी नारंग के छोटे से पोते ने सुनी तो वह हैरान रह गया. जिन दादू की आवाज पर वह रोजाना अपने घर में सुनता है, उनके साथ खेलता है, उन्हीं दादू की आवाज जब मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में गूंजी तो वह भी चौंककर इधर उधर देखने लगा. यह पल काफी दिलचस्प था, जिसे खुद शम्मी नारंग ने एक्स पर शेयर किया है.
वॉइस ओवर आर्टिस्ट और दिल्ली मेट्रो में अनाउंसर शम्मी नारंग ने बेहद मजेदार घटना बताई है. जब वे अपने पोते को पहली बार मेट्रो में सफर कराने ले गए.
I may not travel on these Metro trains forever… but I take immense pride in knowing that my voice will travel from one generation to another. From me to my little grandson, Rushaan, and perhaps one day to his grandchildren… and beyond
Today, we took Rushaan on his very first Metro ride. He was equal parts amazed and bewildered to hear Dadu’s voice echoing through the train… a voice he knows, but in a place he had never heard it before.
A rather special moment for us
@OfficialDMRC #DelhiMetro #ShammiNarang #MetroUncle