‘अनुज को पसंद था मेरे बालों में गजरा’ पुराने दिनों की याद में रोई अनुपमा, प्रीकैप में खुला RV और दिग्विजय का सच

‘अनुज को पसंद था मेरे बालों में गजरा’ पुराने दिनों की याद में रोई अनुपमा, प्रीकैप में खुला RV और दिग्विजय का सच


Last Updated:

Anupamaa Written Update: टीवी शो अनुपमा के आने वाले एपिसोड में अनुपमा शाह परिवार के सामने अनुज के साथ बिताए हसीन पलों को याद करके इमोशनल हो जाती है. वहीं सावी के जन्मदिन की पूजा के दौरान अनुपमा को पता चलता है कि आरवी ही दिग्विजय का बेटा है. जानिए अनुपमा का पूरा एपिसोड अपडेट!

Zoom

अनुपमा (फोटो साभार-youtube grabe)

नई दिल्ली: टीवी शो ‘अनुपमा’ के आने वाले एपिसोड में फैंस को अनुज और अनुपमा की पुरानी लव स्टोरी की यादें फिर से देखने को मिलने वाली हैं. एपिसोड की शुरुआत में ईशानी अनुपमा से पूछती है कि आगे क्या हुआ. इसके बाद अनुपमा पुरानी बातें याद करते हुए शाह परिवार को अनुज के साथ बिताए हसीन पलों के बारे में बताती है.

अनुपमा की इन बातों को सुनकर घर के बाकी लोग और बच्चे काफी इमोशनल हो जाते हैं. चलिए जानते हैं कल के एपिसोड में और क्या-क्या हुआ.

अनुपमा ने याद किए अनुज के साथ बिताए पल

अनुपमा सबको बताती है कि कैसे नवरात्रि के टाइम अनुज ने उसे लहंगा गिफ्ट किया था. दोनों ने साथ में गरबा जीता था, जिस पर लीला काफी नाराज हुई थी. लेकिन अनुपमा ने बिना डरे अनुज का स्टैंड लिया था. किंजल भी मानती है कि उस वक्त अनुपमा ने पहली बार खुलकर अपना पक्ष रखा था. इसके बाद अनुपमा बताती है कि जब शाह परिवार उस पर सवाल उठा रहा था, तब अनुज ने पहली बार खुलकर उसके लिए आवाज उठाई थी और अपना प्यार एक्सप्रेस किया था.

प्रपोजल और शादी के दिनों की आई याद

इसके बाद ईशानी, बांकु, परी और अंश अनुपमा से पूछते हैं कि उसने अनुज को पहली बार आई लव यू कब कहा था. अनुपमा बताती है कि अनुज को उसके बालों में फूल लगाना बहुत पसंद था. फिर वह वेलेंटाइन डे पर अनुज को प्रपोज करने का किस्सा शेयर करती है. अनुपमा बताती है कि उसने अनुज से कहा था कि वह उसके साथ बूढ़ी होना चाहती है. यह सब बताते हुए अनुपमा काफी भावुक हो जाती है और कहती है कि अनुज के बिना जीना बहुत मुश्किल है.

प्रीकैप में आया बड़ा ट्विस्ट

दूसरी तरफ राही अनुपमा को चुप कराती है और पूरा परिवार अनुपमा के साथ डांस करता है. वहीं आने वाले एपिसोड के प्रीकैप में बड़ा ड्रामा देखने को मिलने वाला है. सावी के जन्मदिन की पूजा के लिए अनुपमा दिग्विजय को पंडित जी से मिलवाती है. तभी पंडित जी कहते हैं कि थोड़ा रुकिए क्योंकि अंदर कोई बड़ी पूजा कर रहा है. अनुपमा अंदर सावी की फोटो देखकर हैरान रह जाती है और उसे सच पता चलता है कि आरवी ही दिग्विजय का बेटा है.



Source link