Last Updated:
टीवी एक्टर मोहसिन खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सगाई की अनाउंसमेंट के बाद से ही मोहसिन और तमन्ना को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. कपल ने अगस्त में सगाई की थी और मोहसिन ने सगाई की फोटोज शेयर की थीं. अब मोहसिन ने मंगेतर तमन्ना से लॉस एंजिलस में शादी कर ली है. उन्होंने अपनी शादी की सिर्फ एक झलक शेयर की है.
मोहसिन खान ने मंगेतर तमन्ना से शादी कर ली है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम khan_mohsinkhan)
नई दिल्ली. टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम कार्तिक यानी एक्टर मोहसिन खान ने शादी कर ली है. एक्टर ने अगस्त में अपनी गर्लफ्रेंड तमन्ना से सगाई कर ली थी. उन्होंने तमन्ना संग सगाई की खूबसूरत फोटोज शेयर कर फैंस को हैरान कर दिया था. अब 3 अक्टूबर को मोहसिन खान अपनी मंगेतर तमन्ना के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं. ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्टर ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं. उन्होंने बस झलकियां दिखाईं और सिर्फ एक खास फोटो शेयर की.
मोहसिन खान ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की, जिसमें वह तमन्ना के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों का डांसिंग स्टाइल देखकर लग रहा है कि जैसे वो अपने संगीत में डांस कर रहे थे. मोहसिन ने अपने संगीत की ये खास फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वो दिन माशाअल्लाह’.
View this post on Instagram