उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश, बिजली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज: 5 से 10 अक्टूबर तक बारिश, बिजली और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट


Last Updated:

Uttarakhand Weather 05 October: 5 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश, बिजली और 30-40 किमी/घंटा की झोंकेदार हवाएं चलेंगी, हरिद्वार-उधम सिंह नगर शुष्क रहेंगे. 6 व 7 अक्टूबर को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, हरिद्वार सहित सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट है. 6 से 8 अक्टूबर तक 4200 मीटर तथा 9-10 अक्टूबर को 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी की संभावना है.

Zoom

उत्तराखंड में 5 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश-बिजली का अलर्ट (फोटो-AI)

Uttarakhand Weather 05 October: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के दौर के बाद अब फिजा बदलने वाली है. मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अक्टूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है. वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है. 6 से 10 अक्टूबर तक पर्वतीय जिलों में छिटपुट बौछारों से लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और तेज आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है.

पर्वतीय इलाकों में बौछारें और तेज हवाओं की चेतावनी
5 अक्टूबर को राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, मैदानी जिले हरिद्वार और उधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा. इस दौरान अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट है.

6 अक्टूबर से मौसमी गतिविधियों में तेजी आएगी. देहरादून, टिहरी, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ समेत राज्य के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं. इस दिन 4200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी दर्ज हो सकती है. अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में तेज हवाओं और बिजली का अलर्ट जारी किया गया है.

राज्य भर में बारिश और बर्फबारी का दायरा बढ़ेगा
7 अक्टूबर को भी सभी जनपदों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और 4200 मीटर से ऊंचे इलाकों में बर्फबारी का क्रम जारी रहेगा. इस दिन भी आठ प्रमुख जिलों में 30-40 किमी प्रति घंटे की झोंकेदार हवाओं की चेतावनी है. 8 अक्टूबर को चेतावनी का स्तर सामान्य रहेगा, लेकिन प्रदेश भर में बारिश और 4200 मीटर से ऊपर बर्फबारी जारी रह सकती है.

इसके बाद 9 और 10 अक्टूबर को बर्फबारी का दायरा और नीचे आएगा; मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में सभी जिलों में बारिश के साथ ही 3800 मीटर व इससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की प्रबल संभावना है.



Source link