लम्पी वायरस में काम आ सकते हैं ये देसी घरेलू उपाय, पशु विशेषज्ञ ने बताया कैसे रखें बीमार पशु का ख्याल

लम्पी वायरस में काम आ सकते हैं ये देसी घरेलू उपाय, पशु विशेषज्ञ ने बताया कैसे रखें बीमार पशु का ख्याल


होमताजा खबरकृषि

लम्पी वायरस में काम आएंगे ये देसी उपाय, पशु विशेषज्ञ ने बताया ऐसे करें देखभाल

Last Updated:

Lumpy Virus Home Remedies: लम्पी वायरस दुधारू पशुओं के लिए बड़ी चुनौती है. यह रोग हो जाए तो दूध उत्पादन कम हो जाता जिससे पालक को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. देवघर के पशु विशेषज्ञ जयकांत राय ने बताया कि यह रोग होने पर साफ-सफाई का खास ध्यान रखें, पशु के घावों के इस घरेलू आइटम से साफ करें. हालांकि समस्या ज्यादा हो तो सीधे पशु चिकित्सक से संपर्क करना बेस्ट रहता है.

ख़बरें फटाफट

देवघर. दुधारू पशुओं के लिए लम्पी वायरस आज के समय में एक बड़ी चुनौती बन चुका है. खासकर ग्रामीण इलाकों में यह बीमारी तेजी से फैलती है और पशुपालकों की मेहनत पर सीधा असर डालती है. जब किसी गाय या भैंस को लम्पी वायरस हो जाता है, तो उसका दूध उत्पादन अचानक कम हो जाता है या कई बार पशु पूरी तरह दूध देना बंद कर देता है. ऐसे में पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. कई मामलों में बीमारी गंभीर होने पर पशुओं की जान तक चली जाती है. सरकार की ओर से समय-समय पर टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं, ताकि इस बीमारी को रोका जा सके, लेकिन गांवों में साफ-सफाई की कमी और जागरूकता के अभाव के कारण लम्पी वायरस का खतरा अधिक बना रहता है और जानवर अक्सर इसका शिकार हो जाते हैं.

क्या कहते हैं पशु विशेषज्ञ
देवघर के पशु विशेषज्ञ जयकांत राय ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालक अक्सर घरेलू उपायों के माध्यम से भी पशुओं की देखभाल करते हैं. उनका कहना है कि अगर किसी दुधारू पशु में लम्पी वायरस के लक्षण दिखाई दें, तो सबसे पहले गोशाला की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए. पशु को साफ और स्वच्छ वातावरण में रखना बेहद जरूरी है.

कई बार लम्पी वायरस से पशुओं को घाव हो जाता है तो हम लोग ग्रामीण इलाकों में उस घाव को नीम के पत्ते और फिटकरी को पानी में उबालकर नियमित सफाई करते हैं. दिन में दो बार सफाई करने से संक्रमण फैलने का खतरा कम हो सकता है. साथ ही नीम पत्ता, तुलसी पत्ता, हल्दी और काली मिर्च से बने मिश्रण के लड्डू का उपयोग भी पारंपरिक तौर पर किया जाता है, पशुओं को वह लड्डू बनाकर खिलाने से पशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक होता है. बीमारी के समय पशुओं को संतरा, विटामिन सी युक्त फल खिलाना चाहिए.

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
लम्पी वायरस से बचाव के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई गई है. पशुपालकों के लिए यह बीमारी इसलिए भी चिंता का कारण बनती है, क्योंकि दुधारू पशु के बीमार पड़ने से दूध का उत्पादन प्रभावित होता है और कई बार बीमारी बढ़ जाने पर पशु की जान भी चली जाती है. ऐसे में ग्रामीण इलाकों में पशुपालक अपने स्तर पर इन देसी और घरेलू तरीकों से पशुओं की देखभाल करते हैं.

खासकर नीम के पत्ते और फिटकरी के पानी से सफाई करना, नीम पत्ता, तुलसी, हल्दी और काली मिर्च का लड्डू खिलाना तथा संतरा देना ग्रामीण क्षेत्रों में अपनाए जाने वाले घरेलू उपायों में शामिल है. लम्पी वायरस के समय पशुपालकों को सबसे ज्यादा जोर गोशाला की साफ-सफाई पर देने की बात कही जा रही है.



Source link