Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आश्विन दशमी पर बन रहा दुर्लभ शिव योग, जानें करियर, बिजनेस, निवेश और शादी का हाल

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: आश्विन दशमी पर बन रहा दुर्लभ शिव योग, जानें करियर, बिजनेस, निवेश और शादी का हाल


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 05 October: ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगा.लम्बे समय से चली आ रही आज पैसों से संबंधित समस्याएं आज दूर होंगी. आज आपको आपका बकाया पैसा भी वापस मिल सकता है.

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 05 October 2026 (वृषभ राशिफल)/वाराणसी: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 5 अक्टूबर को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है. वैदिक हिंदू पंचांग के अनुसार, आज पुष्य नक्षत्र और शिव योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा पूरे दिन और पूरी रात कर्क राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन आर्थिक लिहाज से महत्वपूर्ण होगा. लंबे समय से चली आ रही पैसों से संबंधित समस्याएं आज दूर होंगी. आज आपको आपका बकाया पैसा भी वापस मिल सकता है. वृषभ राशि वालों को आज उनके संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलने की भी संभावना बनी हुई है.

बिजनेस में तरक्की के योग
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनके व्यवसाय में वृद्धि के योग भी बने हुए हैं. आज आप धैर्य के साथ काम करेंगे तो इससे आपके काम भी जरूर बनेंगे. आज आप पैसों के उधार लेन-देन से बचें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वे अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आप ऑफिस में बेवजह के लड़ाई-झगड़े से बचें. जो लोग स्टूडेंट हैं, आज उन्हें अपना फोकस पढ़ाई पर रखना होगा.

निवेश से करें तौबा
वृषभ राशि के जातक जो इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, आज वे अपने इस फैसले को थोड़ा टाल दें. बहुत जरूरी हो तो आज आप किसी छोटे प्लॉट में पैसा निवेश कर सकते हैं. इससे आपको बेहतर रिटर्न मिलेगा.

रिश्तों में आएगी खटास
वृषभ राशि के जातक जो पार्टनर हैं, आज उनके लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. आज आप अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखेंगे तो इससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे. बात शादीशुदा लोगों की करें तो आज आपका दिन सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. जो लोग सिंगल हैं, आज उनके शादी की बात भी पक्की हो सकती है.

शिवलिंग पर चढ़ाएं दूध
आज आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 4 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान शिव की पूजा-आराधना जरूर करें. आज आप किसी शिव मंदिर में जाकर यदि शिवलिंग पर दूध अर्पित करेंगे, तो इससे आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी.



Source link