‘तुम नहीं कर पाओगी’, 10 साल बाद फिर आसमान की उड़ान भरेंगी गुल पनाग, पायलट लाइसेंस रिन्यू कर हुईं भावुक

‘तुम नहीं कर पाओगी’, 10 साल बाद फिर आसमान की उड़ान भरेंगी गुल पनाग, पायलट लाइसेंस रिन्यू कर हुईं भावुक


Last Updated:

बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग ने एक्टिंग के साथ-साथ पायलट बनकर भी अपनी अलग पहचान बनाई है. हाल ही में उन्होंने 10 साल बाद अपना प्राइवेट पायलट लाइसेंस रिन्यू कराया, तो पुराने दिनों की यादें ताजा हो गईं. इस दौरान उन्होंने पायलट बनने के सफर में आई मुश्किलों और अपने सपने को पूरा करने के लिए की गई मेहनत को याद किया और भावुक हो गईं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नई दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेत्री गुल पनाग सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि अपने अलग-अलग हुनर के लिए भी जानी जाती हैं. वह एक लाइसेंस प्राप्त प्राइवेट पायलट भी हैं. हाल ही में उन्होंने 10 साल बाद अपना पायलट लाइसेंस रिन्यू कराया. इस मौके पर वह अपने पुराने दिनों को याद कर भावुक हो गईं.

गुल पनाग ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि जब उन्हें 10 साल पहले पहली बार फ्लाइंग लाइसेंस मिला था, तब उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. यह उनके लंबे समय से देखे जा रहे सपनों में से एक था. हालांकि, उस दौरान कई लोगों ने उनसे कहा था कि वह ऐसा नहीं कर पाएंगी.

चैलेंजिंग रहा पायलट बनने का सफर

जानी मानी एक्ट्रेस गुल पनाग ने बताया कि पायलट बनने का सफर बाहर से जितना आसान लगता है, असल में उतना ही चैलेंजिंग था. फ्लाइंग ट्रेनिंग शुरू करना तो एक कदम था, लेकिन इसके बाद तय उड़ान घंटे पूरे करना, अपने एक्टिंग करियर के साथ ट्रेनिंग जारी रखना, परीक्षाएं पास करना, जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करना और मेडिकल सर्टिफिकेट अपडेट रखना जैसी कई जिम्मेदारियां थीं. गुल पनाग ने कहा कि इनमें से हर काम अलग-अलग देखने पर आसान लग सकता है, लेकिन जब आप इसे अपने पेशे के साथ करते हैं और खुद पायलट के तौर पर काम नहीं कर रहे होते हैं, तो पूरी प्रक्रिया काफी मुश्किल हो जाती है. इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार अपना सपना पूरा कर लिया.

View this post on Instagram





Source link