रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से क्यों खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर? विश्व कप से पहले दे डाली ये नसीहत

रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से क्यों खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर? विश्व कप से पहले दे डाली ये नसीहत


होमखेलक्रिकेट

रोहित की बल्लेबाजी से क्यों खुश नहीं हैं गावस्कर? WC से पहले दी ये नसीहत

Last Updated:

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से खुश नहीं हैं. तीसरे वनडे में रोहित शर्मा 92 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. वह सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूके. ऐसे में अब उन्होंने रोहित शर्मा को रिटायरमेंट से पहले एक खास सलाग दे डाली है.

Zoom

रोहित शर्मा और सुनील गावस्कर

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन दमदार रहा. रोहित शर्मा ने एक शतकीय पारी के साथ तीन मैचों में कुल 225 रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर खुश नहीं हैं. इसके साथ ही उन्होंने रोहित को वर्ल्ड कप और रिटायरमेंट के लिए एक खास सलाह भी दे डाली है.

दरअसल, रोहित शर्मा तीसरे वनडे में जिस तरह से आउट हुए उसे लेकर गावस्कर ने अपनी नाराजगी जाहिर की. सीरीज के तीसरे और आखिरी वनडे में भी रोहित के पास सेंचुरी लगाने का मौका था, लेकिन 92 रन के स्कोर पर उन्होंने बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अपना विकेट गंवा दिया. इस तरह वह सिर्फ 8 रन से अपना शतक चूके.

रोहित शर्मा को लेकर गावस्कर ने क्या कहा?

‘स्टार स्पोर्ट्स’ के शो पर गावस्कर ने रोहित को लेकर कहा, “रोहित के 92 रन पर आउट होने से मुझे निराशा हुई, क्योंकि वह शतक नहीं बना पाए. हो सकता है कि 2027 क्रिकेट वर्ल्ड कप के बाद वह इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लें. जब वह संन्यास लेने का फैसला करें तो मैं व्यक्तिगत रूप से चाहूंगा कि उनके वनडे शतकों की संख्या उनकी उम्र से ज्यादा हो.”

उन्होंने कहा, “अगर वह तीसरे वनडे में शतक बना लेते तो अपने 36वें शतक के साथ वह इस उपलब्धि के और करीब पहुंच जाते. मेरे लिए यह एक खास बात है जब किसी खिलाड़ी के रिटायरमेंट के समय उसके शतकों की संख्या उसकी उम्र से ज्यादा हो.”



Source link