पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज, पत्नी ज्योति सिंह ने मां के लिए मांगी दुआ

पवन सिंह की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में चल रहा इलाज, पत्नी ज्योति सिंह ने मां के लिए मांगी दुआ


Last Updated:

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह इस वक्त अपनी मां की तबीयत को लेकर काफी परेशान हैं. उनकी मां प्रतिमा देवी की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्टर ने मां की अस्पताल के बेड से एक फोटो शेयर की है. इसमें वह काफी भावुक होते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी मां के संग फोटो काफी वायरल हो रही है, वहीं, पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

अस्पताल से शेयर की पवन सिंह ने मां संग फोटो (Photo: Instagram @singhpawan999)

नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्मों के जाने-माने अभिनेता और सिंगर पवन सिंह मां इस वक्त अस्पताल में हैं. पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है. उनकी मां प्रतिमा देवी की के साथ पवन ने एक फोटो भी शेयर की है, जिसके जरिए उन्होंने ये जानकारी दी है. पवन सिंह की ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस फोटो में वह काफी भावुक नजर आ रहे हैं. पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास की सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की है.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पोस्ट देखते ही उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए हैं. उनके सारे फैंस इस वक्त उनकी मां प्रतिमा देवी की सलामती की दुआ कर रहे हैं. ये खबर सामने आते ही भोजपुरी इंडस्ट्री और पवन सिंह के लाखों फैंस ने इस पोस्ट पर कमेंट करना शुरू कर दिया है.

अस्पताल के बेड से पवन सिंह ने शेयर की फोटो

पवन सिंह ने हाल ही अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल से मां के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है. इस फोटो में उनकी मां अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं. वहीं पवन सिंह उनके पास बैठकर उन्हें गले लगाए हुए नजर आ रहे हैं. फोटो से ही ये साफ है कि वह इस वक्त अपनी मां को लेकर काफी चिंतित हैं. इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा , माई हमार दुनिया, यानी मेरी मां ही मेरी दुनिया है. ये शब्द उनकी भावनाओं को बयां करने के लिए काफी है.

View this post on Instagram





Source link