आर्यवीर सहवाग बने U19 टीम के कप्तान, पिता की तरह मैदान पर गरजेंगे वीरू के बेटे
Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे अब आर्यवीर सहवाग अंडर-19 टीम के कप्तान बने हैं. आर्यवीर दिल्ली की टीम की कमान संभालेंगे. आर्यवीर को ये कप्तानी आगामी वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए मिली है.
वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग (फोटो-Instagram/@aaryavirsehwag)
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को 18 साल की उम्र में बड़ी जिम्मेदारी मिली है. आर्यवीर घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के अंडर-19 टीम के कप्तान बने हैं. आर्यवीर वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली की कप्तानी करेंगे. दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने इसकी घोषणा की.
वीनू मांकड़ ट्रॉफी 2026 की शुरुआत इसी महीने अक्टूबर से हो रही है, जिसे विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा. इस टूर्नामेंट के लिए DDCA की जूनियर मेंस चयन समिति की बैठक में 16 सदस्यी टीम की घोषणा की गई, जिसमें आर्यवीर को कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया गया.
इंडिया U-19 के लिए आर्यवीर कर चुके हैं डेब्यू
बता दें कि आर्यवीर ने पिछले महीने ही इंडिया अंडर-19 टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के अपना डेब्यू किया था. तीन वनडे मैचों की सीरीज में आर्यवीर ने सबको खूब प्रभावाति किया था. आर्यवीर ने पहले मैच में 28 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मैच में उन्होंने 47 रन बनाए थे. तीसरे और आखिरी मैच में भी आर्यवीर ने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन वह दुर्भाग्य से 34 रन बनाकर आउट हो गए.