सलमान खान के बाद पैपराजी पर भड़की अब नीतू कपूर, ‘बैक शॉट’ वाली हरकत पर बोलीं- ‘आपको ये सब अच्छा लगता है?

सलमान खान के बाद पैपराजी पर भड़की अब नीतू कपूर, ‘बैक शॉट’ वाली हरकत पर बोलीं- ‘आपको ये सब अच्छा लगता है?


Last Updated:

बॉलीवुड में कई बार एक्ट्रेसेस को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी असहज महसूस होता है. खासकर, जब कुछ पैपराजी उनकी बिना इजाजत के पीछे से आपत्तिजनक तस्वीरें खींचने की कोशिश करते हैं. अब इस मुद्दे पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी खुलकर अपनी बात रखी थी. उन्होंने नेहा धूपिया का जिक्र करते हुए पैपराजी की इस हरकत पर नाराजगी जताई और महिलाओं को इसके खिलाफ आवाज उठाने की सलाह दी.अब खुद नीत कपूर ने भी इस पर अपनी राय जाहिर की है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

नीतू कपूर ने शेयर किया अपना नजरिया

नई दिल्ली. बॉलीवुड में एक्ट्रेसेस की तस्वीरें खींचने को लेकर पैपराजी की एक खास आदत इन दिनों चर्चा में है. कई फोटोग्राफर्स अभिनेत्रियों की पीछे से तस्वीरें लेने की कोशिश करते हैं, जिसे लेकर अब इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस खुलकर नाराजगी जाहिर कर रही हैं. नेहा धूपिया और सलमान खान के बाद अब दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी पैपराजी के इस रवैये पर तंज कसा है.

बॉलीवुड में पैपराजी की सेलेब्स की तस्वीरें लेने की आदत अब एक नए विवाद को जन्म दे रही है. खासकर एक्ट्रेसेस की पीछे से तस्वीरें लेने को लेकर कई अभिनेत्रियां नाराजगी जता चुकी हैं. नेहा धूपिया के बाद सलमान खान ने भी इस मुद्दे पर पैपराजी को जमकर फटकार लगाई थी. अब दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर ने भी अपने ही अंदाज में फोटोग्राफर्स को जवाब दिया है. नीतू कपूर का तंज भरा सवाल सुनकर पैपराजी भी चुप हो गए.

नीतू कपूर ने पैपराजी पर कसा तंज

दरअसल, रविवार को नीतू कपूर मुंबई में एक जगह से बाहर निकल रही थीं. जैसे ही वह अपनी कार की तरफ बढ़ीं, वहां मौजूद पैपराजी ने उनसे पीछे से तस्वीर लेने के लिए कहा. इस पर नीतू कपूर पलटीं और पैपराजी से मजाकिया लेकिन तंज भरे अंदाज में पूछा, “आपको ये बड़ा अच्छा लगता है ना, बैक? नीतू कपूर की बात सुनकर पैपराजी ने इससे इनकार किया. इसके बाद एक्ट्रेस अपनी कार में बैठीं और दरवाजा बंद कर लिया. नीतू का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी चर्चा में आ गया.

नेहा धूपिया भी जता चुकी हैं नाराजगी

नीतू कपूर से पहले एक्ट्रेस नेहा धूपिया भी पैपराजी की इस आदत पर खुलकर नाराजगी जता चुकी हैं. मुंबई में एक अवॉर्ड इवेंट के दौरान उन्होंने फोटोग्राफर्स को पीछे से तस्वीरें लेने के लिए फटकार लगाई थी. नेहा ने कहा था, “ये बदतमीजी से बैकशॉट कौन लेता है तुम लोगों में से? बंद करो.” उन्होंने साफ किया था कि वह सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि सभी महिलाओं के लिए यह बात कह रही हैं. नेहा ने कहा था कि कई सेलिब्रिटीज फोटोग्राफर्स से इस तरह की तस्वीरें लेना बंद करने के लिए कह चुके हैं. उन्होंने कहा कि महिलाएं बार-बार मना करते-करते थक चुकी हैं.

सलमान खान ने भी किया नेहा का समर्थन

नेहा धूपिया की इस बात का बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी समर्थन किया था. ‘बिग बॉस 20’ में इस मुद्दे पर बात करते हुए सलमान ने खास तौर पर नेहा का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि नेहा ने इस तरह की तस्वीरें लेने के खिलाफ आवाज उठाई है. सलमान ने महिलाओं से कहा कि अगर उन्हें इस तरह की तस्वीरें पसंद नहीं हैं, तो उन्हें इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए. उन्होंने पैपराजी के इस रवैये को बेहद घटिया बताया और उनकी सोच पर भी सवाल उठाए. सलमान ने यहां तक कहा कि अगर किसी फोटोग्राफर को मना करने के बावजूद वह ऐसी हरकत करता है, तो महिला को पलटकर उसे थप्पड़ मार देना चाहिए. उन्होंने साफ शब्दों में इस तरह की तस्वीरें लेने की आदत को गलत और घिनौना बताया.



Source link