Bihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान

Bihar Weather Tomorrow: अक्टूबर में बदला बिहार का मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान


पटना: बिहार में मौसम का मिजाज फिलहाल सामान्य बना हुआ है. 4 अक्टूबर को राज्य के उत्तर-मध्य और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई. जबकि बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना की 4 अक्टूबर की विज्ञप्ति के अनुसार 5 अक्टूबर को भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. लेकिन कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम बिहार के पश्चिमी चंपारण में एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं उत्तर-पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया और किशनगंज में भी एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है. बाकी अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. जानें बिहार कल के मौसम का आईएम़डी अलर्ट.

5 अक्टूबर को तापमान कितना रहेगा?
जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक 5 अक्टूबर को उत्तर-पश्चिम बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-मध्य बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस, उत्तर-पूर्व बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-पश्चिम बिहार में अधिकतम 34-36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-मध्य बिहार में अधिकतम 34-36 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस, दक्षिण-पूर्व बिहार में अधिकतम 32-34 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 24-26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

आज औरंगाबाद रहा सबसे गर्म
3 अक्टूबर को औरंगाबाद में 37.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. 4 अक्टूबर को राजगीर (नालंदा) 19.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. राज्य में न्यूनतम तापमान 19.4 से 26.3 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. 4 अक्टूबर को फॉरबिसगंज और खानपुर में 4.2-4.2 मिमी बारिश दर्ज हुई. लौकही में 2.2 मिमी, महेशी में 1.2 मिमी, रोसड़ा में 1.0 मिमी और पंडौल में 0.8 मिमी बारिश हुई.

अगले दिनों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
हालांकि 5 अक्टूबर को राज्य में कोई चेतावनी नहीं है. मौसम विभाग ने 6 अक्टूबर से कुछ हिस्सों में सतर्क रहने को कहा है. 6 अक्टूबर को अररिया, पूर्वी चंपारण, किशनगंज, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल और पश्चिमी चंपारण में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना जताई गई है. 7 अक्टूबर को बांका, भागलपुर, गया, जमुई और नवादा में भी तेज हवा के साथ मेघगर्जन/वज्रपात की संभावना है. वज्रपात या तेज हवा के दौरान खुले में रहने से बचने और पक्के मकान में शरण लेने की सलाह दी गई है. लोगों को ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और विद्युत संचालक वस्तुओं से दूर रहने को कहा गया है.



Source link