न रैशेज, न गीलापन: खादी इंडिया के साथ मिलकर हेमा ने बनाया कॉटन पैड, कीमत मात्र ₹36 से शुरू

न रैशेज, न गीलापन: खादी इंडिया के साथ मिलकर हेमा ने बनाया कॉटन पैड, कीमत मात्र ₹36 से शुरू


होमताजा खबरDelhi

न रैशेज, न गीलापन: हेमा ने बनाया कॉटन पैड, कीमत मात्र ₹36 से शुरू

Last Updated:

दिल्ली की हेमा पॉल ने खादी इंडिया के साथ मिलकर इको-फ्रेंडली ‘फेम विंग्स’ सेनेटरी पैड तैयार किया है. यह पैड 4-5 घंटे तक गीलापन नहीं होने देता और त्वचा को रैशेज से बचाता है. इसकी कीमत मात्र ₹36 से शुरू होती है. यह खादी इंडिया के शोरूम और ऑनलाइन उपलब्ध है.

ख़बरें फटाफट

नई दिल्ली: पीरियड्स के दौरान महिलाओं और लड़कियों को सबसे ज्यादा परेशानी तब होती है, जब सेनेटरी पैड कुछ ही देर में गीला महसूस होने लगता है. इस वजह से ऑफिस हो या घर, उन्हें बार-बार पैड बदलना पड़ता है. इससे पैड का खर्च भी बढ़ता है और महिलाओं को असहजता भी झेलनी पड़ती है.

महिलाओं की इसी बड़ी समस्या को दूर करने के लिए दिल्ली की रहने वाली हेमा पॉल ने एक खास सेनेटरी पैड तैयार किया है. इसका नाम ‘फेम विंग्स’ (FemVings) रखा गया है. यह पैड करीब 4 से 5 घंटे तक बिल्कुल भी गीलापन महसूस नहीं होने देता. यह पैड सस्ता होने के साथ-साथ इको-फ्रेंडली भी है. हेमा पॉल खादी इंडिया के साथ मिलकर इसे गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचा रही हैं.

कॉटन और पौधों से बना है यह पैड
हेमा पॉल ने बताया कि इस सेनेटरी पैड को बनाने में कॉटन और कुछ खास पौधों (प्लांट्स) का इस्तेमाल किया गया है. इस वजह से यह काफी आरामदायक है और इसके इस्तेमाल से त्वचा पर रैशेज नहीं होते. यह पैड 4 से 5 घंटे तक नमी को आसानी से सोख लेता है.

इस पैड को बनाने का विचार हेमा पॉल को अपने घर से ही मिला. उन्होंने देखा कि उनके घर की छोटी लड़कियों को पैड इस्तेमाल करने के बावजूद बार-बार यूटीआई (UTI) इंफेक्शन हो रहा था. जांच में सामने आया कि इंफेक्शन की मुख्य वजह पैड का गीलापन ही था. इसके बाद उन्होंने खादी इंडिया के साथ हाथ मिलाया और इस ड्राई-फील सेनेटरी पैड को तैयार किया. आज गांव और शहर दोनों जगह की महिलाएं इसे काफी पसंद कर रही हैं.

बाजार से काफी कम रखी गई है कीमत
हेमा पॉल के अनुसार, बाजार में मिलने वाले ब्रांडेड सेनेटरी पैड काफी महंगे हैं. उनके एक्सएल (XL) साइज के पैकेट 100 रुपये से भी ऊपर मिलते हैं. इस वजह से गांव-देहात की गरीब महिलाएं और लड़कियां इन्हें खरीद नहीं पातीं. मजबूरी में वे गंदे कपड़े का इस्तेमाल करती हैं, जिससे उन्हें गंभीर बीमारियां और इंफेक्शन हो जाता है.

इसी बात को ध्यान में रखते हुए हेमा पॉल ने अपने पैड की कीमत बेहद कम रखी है. उनके 6 पैड वाले प्रीमियम पैकेट की कीमत मात्र 56 रुपये है. इसके अलावा उन्होंने 36 रुपये वाला बजट पैक भी तैयार किया है. अब ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी बिना आर्थिक तंगी के इसे आसानी से खरीद पा रही हैं.

बनना चाहती थीं डॉक्टर, बन गईं सफल बिजनेस वूमेन
हेमा पॉल ने बीसीए (BCA) और एमबीए (MBA) की पढ़ाई की है. उनके पिता और परिवार के कई सदस्य डॉक्टर हैं. हेमा भी बचपन से डॉक्टर बनना चाहती थीं, लेकिन कुछ कारणों से उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई का रुख बदला और बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखा. उनके पूरे परिवार में पहले से कोई भी बिजनेस में नहीं था.

अगर कोई महिला या लड़की इस सेनेटरी पैड को खरीदना चाहती है, तो वह खादी इंडिया के किसी भी नजदीकी शोरूम से इसे प्राप्त कर सकती है. इसके अलावा, खादी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी इसका ऑनलाइन ऑर्डर दिया जा सकता है.



Source link