महाकाल नगरी में अवैध धंधा, पुलिस ने जब्त की 113 लीटर से ज्यादा शराब, 1 आरोपी गिरफ्तार

महाकाल नगरी में अवैध धंधा, पुलिस ने जब्त की 113 लीटर से ज्यादा शराब, 1 आरोपी गिरफ्तार


Last Updated:

सागर जहरीली शराब कांड के बाद से मध्य प्रदेश सरकार, पुलिस और आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर काम कर रहा है. कई शहरों और गांवों में छापेमारी चल रही है. इसी क्रम मे उज्जैन में 630 क्वार्टर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार हुआ है. राघवी पुलिस ने 113.4 बल्क लीटर शराब की जब्त की. एक आरोपी गिरफ्तार भी किया है. हालांकि, दो आरोपी फरार भी हो गए हैं.

Zoom

उज्जैन में अवैध शराब पकड़ी गई.

उज्जैन. सागर जहरीली शराब कांड के बाद से मध्य प्रदेश पुलिस और आबकारी विभाग अलग-अलग जिलों, शहरों और गांवों में छापेमारी कर रही है. इस क्रम में उज्जैन में भी अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. थाना राघवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 630 क्वार्टर अवैध शराब जब्त की है. पुलिस ने मौके से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, जबकि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग प्लास्टिक की बोरियों में अवैध शराब भरकर सड़क किनारे खड़े हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने मौके से 505 क्वार्टर देशी प्लेन शराब, 40 क्वार्टर 8 पीएम, 40 क्वार्टर गोवा व्हिस्की और 45 क्वार्टर लाल मसाला शराब बरामद की. जब्त शराब की कुल मात्रा 113.4 बल्क लीटर बताई गई है.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान शम्भूसिंह के तौर पर हुई है. वह आगर मालवा जिले के पिपलोन खुर्द गांव का रहने वाला है. आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण करणदीप सिंह, एसडीओपी जेंडेन लिंगजर्पा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह बन्देवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की.



Source link