‘शर्मनाक और घिनौनी हरकत है’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने का AI वीडियो देख परेशान हुए चिरंजीवी, खास सेल का दिया सुझाव

‘शर्मनाक और घिनौनी हरकत है’, ‘चुट्टामल्ले’ गाने का AI वीडियो देख परेशान हुए चिरंजीवी, खास सेल का दिया सुझाव


नई दिल्ली.  जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘देवरा’ के गाने ‘चुट्टामल्ले’ के साथ छेड़छाड़ हुई. इस गाने का एक एआई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर को आपत्तिजनक तरीके से ऑब्जेक्टिफाई किया गया है. इस अश्लील वीडियो पर जूनियर एनटीआर के बाद विजय देवरकोंडा ने नाराजगी जाहिर की. अब इस कड़ी में चिरंजीवी का नाम भी जुड़ गया है. दिग्गज एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस वीडियो को बनाने वाले के खिलाफ सख्त एक्शन की मांग की है.

चिरंजीवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक लंबा पोस्ट साझा कर इस तरह के वीडियो बनाए जाने पर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने लिखा कि एआई का इस्तेमाल करके किसी महिला के आपत्तिजनक और बदले हुए वीडियो तैयार करना बेहद दुखद, शर्मनाक और अस्वीकार्य है. उन्होंने ऐसी हरकतों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि इस समस्या को केवल किसी एक कलाकार या फिल्म से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए.

चिरंजीवी ने जताया दुख, बताया घटिया हरकत

चिरंजीवी लिखते हैं, ‘मुझे यह देखकर बेहद दुख और चिंता हो रही है कि एआई का इस्तेमाल करके महिलाओं के आपत्तिजनक और छेड़छाड़ किए गए वीडियो बनाए जा रहे हैं. इस तरह की हरकतें बेहद क्रूर, शर्मनाक, घिनौनी और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं. मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं’.



Source link