Houthis claim to attack Aramco Refinery: हूतियों ने फिर दबाया सऊदी का टेंटुआ अरामको में उठे शोले पैट्रियट-THAAD ताकते रहे मुंह

Houthis claim to attack Aramco Refinery: हूतियों ने फिर दबाया सऊदी का टेंटुआ अरामको में उठे शोले पैट्रियट-THAAD ताकते रहे मुंह


Last Updated:

Houthis claim to attack Aramco Refinery: यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच चल रहे संघर्ष में एक बार फिर से हूतियों ने अरामको ऑयल रिफायनरी को निशाना बनाया है. हालांकि सऊदी की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन यहां शोले भड़कते हुए देखे गए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर हूतियों का हमला. (x/@AJEnglish)

Houthis claim to attack Aramco Refinery: यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में सरकारी तेल कंपनी अरामको की एक फैसिलिटी को बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया. हूतियों के मुताबिक यह हमला यमन की राजधानी सना और देश के दूसरे इलाकों में सऊदी अरब की ओर से किए गए हमलों के जवाब में किया गया है. रॉयटर्स के मुताबिक शनिवार को रियाद में अरामको की एक सुविधा के आसपास से धुआं और आग की बड़ी लपटें उठती हुई दिखाई दीं. एक प्रत्यक्षदर्शी ने इसकी जानकारी दी.

हालांकि इस घटना के संबंध में सऊदी अरब के अधिकारियों की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई. अरामको ने भी इस मामले पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. इसलिए फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि अरामको की फैसिलिटी को वास्तव में कितना नुकसान हुआ है या हमले में कोई जख्मी हुआ है या नहीं. हूतियों और सऊदी अरब के बीच हाल के दिनों में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है.

हूतियों ने तेज किए सऊदी पर हमले

हूती संगठन ने सऊदी अरब के कई शहरों और ऊर्जा से जुड़ी महत्वपूर्ण सुविधाओं पर हमले तेज करने की चेतावनी और दावे किए हैं. पिछले सप्ताह भी हूतियों ने दावा किया था कि उन्होंने सऊदी अरब के यानबू इलाके में अरामको की सुविधाओं को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया.



Source link