Last Updated:
Kannauj Latest News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में 2 अक्टूबर के दिन बिजली कर्माचारी शिवांशु के साथ मुस्लिम युवक ने मारपीट की. इसके बाद उसकी शिखा काटने की बात कहते हुए उसकी चोटी खीची. आरोपी अल्ताफ प्रधान का बेटा है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
पकड़ा गया आरोपी.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां छिबरामऊ तहसील के गांव कमालपुर में ट्रांसफार्मर का फाल्ट सही करने पहुंचे बिजली कर्मचारी शिवांशु मिश्रा के साथ मुस्लिम युवक अल्ताफ ने मारपीट की. आरोप है कि पीड़ित कर्मचारी से कहा कि तुम्हारी शिखा काट देंगे और फिर धार्मिक अपशब्द बोलते हुये चोटी खींची गई. बता दें अल्ताफ के पिता गांव के प्रधान है. यह घटना 2 अक्टूबर की बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी युवक अल्ताफ को गिरफ्तार कर लिया है.
वहीं घटना से आक्रोशित हिंदू समाज के लोगों ने बताया कि किसी तरह दूसरे ग्रामीणों ने बीच बचाव कर लाइनमैन की जान बचाई है. लाइनमैन की शिकायत पर एई विकास ने हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है. छिबरामऊ बिजलीघर के कर्मी के साथ कमालपुर गांव में अभद्रता और मारपीट की गई. मारपीट और धार्मिक टिप्पणी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जिसके बाद पीड़ित शिवांशु ने एई से हमलावर प्रधान और उसके पुत्र अल्ताफ की शिकायत की. जिसके बाद हिंदू समाज के लोग थाने में पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की बात कही. जिसके बाद आरोपी अल्ताफ को पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने अल्ताफ के खिलाफ धार्मिक भावनाए भड़काने और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया.
वहीं आक्रोशित हिंदुओं का कहना है कि यह योगी सरकार है एक और अतीक अहमद पैदा नहीं होने दिया जाएगा. लोगों ने कहा कि अतीक अहमद ने भी कृष्णानंद राय की चोटी काट दी थी. वहीं फिर एक बार यह घटना दोहराने की कोशिश कर एक और अतीक अहमद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है. लोगों ने यह भी कहा कि बिजली कर्मचारी उस वक्त गांव में ट्रांसफार्मर की समस्या दूर करने पहुंचा, जब सरकारी विभाग के लोग 2 अक्टूबर की छुट्टी मना रहे थे.