Last Updated:
Nainital News: गांधी जयंती और लॉन्ग वीकेंड पर पहाड़ों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी. नैनीताल में हजारों पर्यटक एक साथ पहुंच गए, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को सड़क पर रात गुजारनी पड़ी. कुछ लोगों को कई-कई हजार रुपये में कमरा लेना पड़ा. लोग रात के 1-1 बजे तक कमरे की तलाश करते रहे. पर्यटकों को ठहरने तक की जगह नहीं मिली.
नैनीताल से लेकर मनाली तक लगा भारी जाम.
नैनीतालः तीन दिन के लंबे वीकेंड के चलते पहाड़ों पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार तो हिल स्टेशन के बाजारों में हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी है. अचानक से भीड़ बढ़ जाने के कारण हिल स्टेशनों की व्यवस्था चरमरा गई है. कहीं लोगों को होटल नहीं मिल रहे हैं तो कहीं घंटों तक लोग जाम में फंसे हुए हैं. सबसे पहले बात करें नैनीताल की तो यहां होटल, होम स्टे और गेस्ट हाउस पूरी तरह से फुल हो चुके हैं. लोगों को कमरा मिलना मुश्किल हो गया है.
पूरी तरह से पैक हो गया नैनीताल
तीन दिन के लंबे वीकेंड के बाद सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की भारी आमद से शहर के अधिकांश होटल पैक हो गए हैं. बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने के कारण होटल फुल होने से कई पर्यटक देर रात तक कमरा तलाशते नजर आए. होटल नहीं मिलने पर कुछ पर्यटक झील किनारे और सड़कों पर इंतजार करने को मजबूर दिखाई दिए. नैनीताल में पर्यटन का दबाव इस कदर बढ़ा कि मालरोड समेत झील के आसपास के इलाकों में पर्यटकों की भीड़ नजर आई. कई पर्यटक परिवार और सामान के साथ होटल-दर-होटल कमरा तलाशते रहे. सामान्य दरों पर कमरे उपलब्ध नहीं होने के बीच कुछ जगहों पर पर्यटकों से मनमाने दाम वसूले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं.
Don’t understand why people knowingly put themselves and their families in such trouble just because a holiday falls on a Friday or Monday.
Everyone rushes Rishikesh, Manali, Nainital etc. pays 2–3x for rooms, inflated taxi and food prices, can’t find a room and ends up sleeping on the road and then complains about the place.
It’s 10x better to spend three relaxed days with your family, have good food, explore your own city, go for a drive, and enjoy your time!
Indian tourist destinations are not so tourist-friendly. Protect your peace.