Last Updated:
Salman Khan Emotional Story: बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपनी पर्सनल लाइफ और पुराने स्ट्रगल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सलमान ने बताया कि कैसे एक दौर में कोर्ट केस और रिश्तों को लेकर मीडिया में उनकी बहुत नेगेटिव इमेज बना दी गई थी. फिर कैसे पिता सलीम खान की सलाह और 10 का दम शो ने उनकी लाइफ बदल दी. जानिए पूरी खबर!
सलमान खान को याद आए 10 का दम के दिनों की याद (फोटो साभार- imdb)
नई दिल्ली: रियालिटी शो बिग बॉस 20 के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अपनी लाइफ और पर्सनल स्ट्रगल को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सलमान खान ने बताया कि कैसे एक दौर ऐसा था जब मीडिया में उनकी बहुत नेगेटिव इमेज बना दी गई थी. हर तरफ उनके खिलाफ बातें हो रही थीं.
लेकिन एक टीवी शो ने आकर सब कुछ बदल दिया. चलिए जानते हैं कि सलमान खान ने अपनी जिंदगी के उस दौर को लेकर क्या क्या राज खोले हैं.
सलमान ने बयां किया दर्द
सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ के घर में कंटेस्टेंट्स के सामने अपना पुराना दर्द बयां किया. सलमान ने बताया कि मैंने प्यार किया फिल्म के बाद उनकी लाइफ में काफी मुश्किलें आई थीं. उस दौरान कोर्ट केसेज से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ और रिश्तों तक हर चीज को लेकर बहुत नेगेटिविटी फैलाई जा रही थी. हर न्यूज चैनल और अखबार में उनके बारे में गलत बातें लिखी जा रही थीं. लोग मजे लेकर उनकी इमेज खराब कर रहे थे.
’10 का दम’ करने से कतरा रहे थे सलमान
सलमान खान ने बताया कि उसी दौर में उन्हें टीवी शो 10 का दम ऑफर हुआ था. हालांकि उस वक्त वो यह शो बिल्कुल नहीं करना चाहते थे. सलमान को लग रहा था कि चारों तरफ जो उनके खिलाफ माहौल बना हुआ है, उससे शो पर बुरा असर पड़ेगा. फिर उन्होंने इस बारे में अपने पिता सलीम खान से बात की और सलाह मांगी. जब सलमान ने अपने पिता सलीम खान को अपनी चिंता बताई, तो सलीम खान ने उनसे एक सिंपल सवाल पूछा. उन्होंने पूछा कि क्या तुम्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है. सलमान ने तुरंत हां में जवाब दिया. इस पर सलीम खान ने कहा कि अगर तुम्हें अपनी परवरिश पर पूरा भरोसा है, तो यह शो जरूर करो. तुम रियल लाइफ में जैसे हो, वहां भी बिल्कुल वैसे ही रहना.
LATEST: #SalmanKhan talking at #BiggBoss20 Wkv about his life phase during negativity and how he hosted Dus Ka Dum
It’s about what kind of person you’re, just believe in yourself and don’t fear, be confident for the right thing.
True motivation @BeingSalmanKhan https://t.co/z3Koan8Be3