अनंत सिंह के अंदाज का ऐसा दीवाना निकला नौजवान कि सीने पर बनवाई तस्वीर; टैटू बनाने को 1 साल तक जुटाए पैसे

अनंत सिंह के अंदाज का ऐसा दीवाना निकला नौजवान कि सीने पर बनवाई तस्वीर; टैटू बनाने को 1 साल तक जुटाए पैसे


Last Updated:

Anant Singh Fan: किसी नेता के भाषण से प्रभावित होना आम बात है, लेकिन किसी की तस्वीर को अपने सीने पर हमेशा के लिए गुदवा लेना अलग कहानी है. नवादा में मोकामा विधायक अनंत सिंह का एक ऐसा ही जबरा फैन सामने आया है. 16 साल के लड़के ने अनंत सिंह की तस्वीर अपने सीने पर टैटू के रूप में बनवा रखी है. इसकी चाहत सिर्फ इतनी है कि… पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

अनंत सिंह के निराले अंदाज का दीवाना दिलखुश, सीने पर बनवाया टैटू.

नवादा. यूं तो मोकामा के विधायक अनंत सिंह के चाहने वालों की संख्या अनगिनत है और उनके निराले अंदाज के कारण उन्हें चाहने वालों की फेहरिस्त लंबी है. मगर नवादा में उनका एक ऐसा जबरा फैन है जो सबको अपनी ओर आकर्षित कर रहा है. अनंत सिंह से वह इतना प्रभावित है कि उसने उनकी तस्वीर को अपने सीने में टैटू के रूप में उतार लिया है. 16 साल के दिलखुश कुमार की चाहत सिर्फ इतनी है कि जिस शख्स की तस्वीर उसने अपने सीने पर बनवाई है, उससे एक बार आमने-सामने मुलाकात हो जाए.

टैटू की कहानी, 1 साल तक जुटाए पैसे, इतने खर्च किए

बता दें कि इससे पहले भी नवादा के ही एक युवा ने लालू प्रसाद यादव का टैटू अपने सीने में बनवा रखा था और ठीक उसी तरह इस युवक ने भी टैटू बनवाया है. नारदीगंज के परमा गांव निवासी 16 वर्षीय दिलखुश कुमार की कहानी काफी रोचक है. अनंत सिंह से वह काफी प्रभावित है. उनके निराले अंदाज एवं लोगों के लिए हर पल मददगार होने के कारण दिलखुश उनसे काफी लगाव रखता है. अपने सीने पर टैटू बनवाने की दिलखुश की कहानी भी काफी दिलचस्प है. वह बताता है कि जब वह टैटू बनवाने गया तो उतने पैसे उसके पास नहीं थे. फिर उसने 1 साल तक पैसे इकट्ठा किए और जब पैसे इकट्ठा हो गए तो उसने उनकी टैटू अपने सीने में बनवा ली. छह हजार में उसने यह टैटू बनवाई है.

जबरा फैन रोड शो में नहीं मिल पाया

हालांकि, वह अभी तक अनंत सिंह से मिला नहीं है, पर उसकी इच्छा है कि वह उनसे एक बार जरूर मिले. 3 अक्टूबर को नवादा में रोड शो के दौरान उसने अनंत सिंह से मिलने की कोशिश की मगर भीड़ रहने के कारण वह उनसे नहीं मिल सका. उसने कहा कि अगर न्यूज 18 के जरिये अनंत सिंह उसे देख रहे हैं और अगर उनका बुलावा आता है तो वो उनसे जरूर मिलने जाएगा. दिलखुश के सीने पर बनी तस्वीर उसके लिए सिर्फ एक टैटू नहीं, बल्कि अपने पसंदीदा नेता से जुड़ी उसकी भावनाओं की निशानी है. अब वह उस दिन का इंतजार कर रहा है, जब वह अनंत सिंह से आमने-सामने मिल सके.



Source link