Weekly Horoscope 5 to 11 October 2026: पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह यानी 5 से 11 अक्टूबर 2026 ग्रह-नक्षत्र के लिहाज से कुछ राशियों के लिए फायदेमंद तो कुछ राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह इंदिरा एकादशी, गुरु प्रदोष व्रत, प्रदोष व्रत और सर्वपितृ अमावस्या है. इस सप्ताह तुला राशि में शुक्र और बुध ग्रह की युति रहेगी तो शनि मीन राशि में रहेंगे. वहीं कर्क राशि में गुरु और मंगल ग्रह की युति रहेगी. ग्रह-नक्षत्र के साथ इस सप्ताह लक्ष्मी नारायण योग, मालव्य राजयोग और गुरु-मंगल योग का निर्माण हो रहा है. ग्रहों के गोचर और शुभ योग का फायदा मिथुन, कन्या, मकर समेत 6 राशियों को मिलने वाला है, वहीं वृष, कर्क, सिंह समेत कई राशियों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. साप्ताहिक राशिफल से जानते हैं अक्टूबर का यह सप्ताह 5 से 11 अक्टूबर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Mesh Weekly Rashifal)
अक्टूबर के इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए नौकरी, व्यापार और छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी शुभ यात्रा के योग बन सकते हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह चंद्रमा की राशि में विराजमान हैं. राजनीति क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह लाभ देने बाला बना रहेगा और आपकी प्रतिभा में निखार आएगा. मेष राशि वालों की धन से जुड़ी समस्याओं का अंत होगा और मकान व वाहन खरीदने की इच्छा इस सप्ताह पूरी होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से सर्दी जुकाम या मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं. सप्ताह के आखिरी दिनों में परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है.
वृषभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Vrishabha Weekly Rashifal)
अक्टूबर का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखें अन्यथा कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वहीं व्यापारियों को इस सप्ताह लेन-देन पर ध्यान देने की आवश्यकता है. मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे, इसलिए अपने साथ-साथ परिवार की सेहत का भी ध्यान रखें. वाहन इत्यादि चलाते समय सावधानी रखें, चोट-चपेट आशंका बन सकती है.
मिथुन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Mithun Weekly Rashifal)
मिथुन राशि वालों को इस सप्ताह पराक्रम के बल पर धन लाभ की प्राप्ति के योग बन रहे हैं क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध ग्रह शुक्र ग्रह की राशि में विराजमान हैं, जो सुख-सुविधा व ऐश्वर्य के स्वामी हैं. स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा, लेकिन पेट से संबंधितत कोई विकार परेशान कर सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है. इस सप्ताह सरकारी कार्य बिना अवरोध के पूर्ण होंगे और संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ तालमेल बना कर चले उचित रहेगा.
कर्क साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Kark Weekly Rashifal)
कर्क राशि वालों के लिए पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह आपको किसी ना किसी मामले में परेशानी और चिंता तो बनी रहेंगी, लेकिन जल्द ही उसका समाधान भी प्राप्त हो सकता है. रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं को अभी इस सप्ताह और इंतजार करना पड़ सकता है. वहीं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को अभी काफी मेहनत करने की आवश्यकता है. अगर आप निवेश करते हैं तो इस सप्ताह किसी विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें अन्यथा धन हानि के योग बन रहे हैं. सेहत को लेकर कोई लापरवाही ना बरतें.
सिंह साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Singh Weekly Rashifal)
अक्टूबर के इस सप्ताह सिंह राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. इस सप्ताह किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें और अपने कार्यों पर फोकस बनाए रखें. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अधिकारियों की वजह से ऑफिस में कामकाज की वजह से परेशानी हो सकती है, जिसकी वजह से दूसरी नौकरी की तलाश भी करेंगे. सिंह राशि वाले इस सप्ताह धन को लेकर सावधानी बरतें और किसी से भी लेन-देन ना करें अन्यथा धन फंस सकता है. सेहत ठीक रहेगी लेकिन फिर भी खानपान का ध्यान रखें.
कन्या साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Kanya Weekly Rashifal)
कन्या राशि वालों के लिए पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह शुभ फलदायी रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी बुध आपकी राशि से दूसरे स्थान पर विराजमान हैं. इस सप्ताह आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी तथा सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान की प्राप्ति हो सकती है. अगर आप मकान व फ्लैट खरीदना चाहते हैं तो इस सप्ताह पितरों की कृपा से आपकी इच्छा पूरी होने के योग बन रहे हैं. सरकारी कार्यों से जुड़े व्यापारियों को अधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है. कोई अच्छी खबर आपकी खुशी बढ़ा सकती है. सप्ताह के अंत में अटके धन की प्राप्ति हो सकती है.
तुला साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Tula Weekly Rashifal)
तुला राशि वालों के लिए पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह फलदायक रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह आपकी ही राशि के लग्न भाव में विराजमान हैं. ऐसे में इस सप्ताह आपको पितरों की कृपा से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है और अपनी जमा पूंजी को लेकर कोई निर्णय ले सकते हैं. आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी और आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. पितरों की कृपा से परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और आपकी संपत्ति में इजाफा भी हो सकता है. खुद का बिजनेस करने वालों की सभी चिंताएं दूर होंगी और आर्थिक लाभ होगा.
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Vrishchik Weekly Rashifal)
अक्टूबर का यह सप्ताह वृश्चिक राशि वालों के लिए ठीक ठाक बना रहेगा क्योंकि आपकी राशि के स्वामी मंगल ग्रह कर्क राशि में विराजमान हैं. ऐसी स्थिति में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी और किसी पुराने विवाद से मुक्ति मिल सकती है. लव लाइफ में पार्टनर पर दबाव रिलेशनशिप को खराब कर सकता है, ऐसी स्थिति में बातचीत से स्थिति को संभालने की कोशिश करें. धन को लेकर स्थिति सुधरेगी तथा अचानक धन लाभ की प्राप्ति के योग बनेंगे. हालांकि कुछ खर्चे जरूर सामने आएंगे, ऐसी स्थिति में बजट बनाकर चलाना फायदेमंद रहेगा. सेहत ठीक ठाक बनी रहेगी.
धनु साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Dhanu Weekly Rashifal)
धनु राशि वालों को अक्टूबर के अंतिम सप्ताह हर कार्य में संभलकर चलने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है. परिवार में अचानक से किसी बात पर माहौल खराब हो सकता है, जिसकी वजह से मानसिक तनाव हो सकता है. इस राशि के नौकरी पेशा और व्यापारियों के लिए समय सही नहीं चल रहा है, ऐसे में कार्यों को संभालकर करें. अहंकार का त्याग करें अन्यथा कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ेगा तथा उस पर खर्च भी हो सकता है. व्यर्थ के खर्चे हो सकते हैं इसलिए फिजूल के खर्च पर ध्यान दें.
मकर साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Makar Weekly Rashifal)
मकर राशि वालों के लिए पितृपक्ष का अंतिम सप्ताह शुभ रहने वाला है. पितरों की कृपा से इस सप्ताह आपके अधूरे कार्य पूरे होंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं. इस सप्ताह आपको सभी कार्यों में मानसिक सुख की प्राप्ति हो सकती है. पितरों के आशीर्वाद मकान व जमीन के कार्यों से धन लाभ की प्राप्ति के योग बन सकते हैं. छात्रों के लिए समय अनुकूल बना रहेगा. वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे, ननिहाल पक्ष से फायदा मिल सकता है. सप्ताह के अंत में पितरों से जुड़े धर्म-कर्म के कार्य कर सकते हैं.
कुंभ साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (kumbh Weekly Rashifal)
कुंभ राशि वालों के लिए अक्टूबर का पहला सप्ताह सामान्य रहने वाला है क्योंकि आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है और राहु भी आपकी राशि में विराजमान हैं. ऐसे में व्यापारिक वर्ग को धन लाभ होने से संचय धन में वृद्धि होगी और करियर के लिहाज से भी यह सप्ताह अच्छा जा सकता है. परिवार में कोई ना कोई परेशानी बनी रहेगी, जिसकी वजह से काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. मौसम में बदलाव की वजह से स्वास्थ्य का ध्यान रखें, सिरदर्द की समस्या हो सकती है. छात्रों को पढ़ाई लिखाई के मामले में परेशानी हो सकती है.
मीन साप्ताहिक राशिफल 5 से 11 अक्टूबर 2026 (Meen Weekly Rashifal)
मीन राशि वालों को पितृपक्ष के अंतिम सप्ताह शत्रुओं से सावधान रहना पड़ सकता है क्योंकि कोई आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है. आपकी राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है, ऐसे में आप इस सप्ताह व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहें. आपकी आय तथा जमा धन राशि में बढ़ोतरी के योग बने रहेंगे. इस सप्ताह आप जीवन साथी तथा लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते है. सप्ताह के अंत में यानी सर्वपितृ अमावस्या को घर में पितरों से जुड़े श्राद्ध व पिंडदान के कार्य पूरे हो सकते हैं, जिससे शारीरिक थकावट बनी रह सकती है.