नई दिल्ली (UPSC Interview Questions). देश की सबसे कठिन परीक्षा यानी सिविल सेवा की बात आते ही दिमाग में मोटी किताबें, इतिहास के पन्ने, संविधान के अनुच्छेद की तस्वीरें उभरती हैं. लाखों युवा साल-दर-साल प्रीलिम्स और मेंस की तैयारी में जुटे रहते हैं. लिखित परीक्षा में एकेडमिक नॉलेज और राइटिंग स्किल्स की परख होती है. वहीं ‘पर्सनैलिटी टेस्ट’ यानी यूपीएससी इंटरव्यू में खेल बदल जाता है. यहां कोई सिलेबस काम नहीं आता, बल्कि हाजिरजवाबी, मेंटल बैलेंस और दबाव में लिए गए फैसलों से किस्मत तय होती है.
यूपीएससी इंटरव्यू में क्या पूछा जाता है?
यूपीएससी इंटरव्यू पैनल के हर सवाल के पीछे गहरा मनोवैज्ञानिक उद्देश्य छिपा होता है. जानिए यूपीएससी के इतिहास में उम्मीदवारों से पूछे गए ऐसे 5 अजब-गजब और वास्तविक सवाल, जिनसे अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो गई.
1. अगर आपको सुबह उठकर पता चले कि आप गर्भवती हैं तो आप क्या करेंगे? (पुरुष उम्मीदवार से पूछा गया सवाल)
यह सवाल सुनने में बेहद अजीब लग सकता है. जब पुरुष उम्मीदवार से पूछा गया तो वह कुछ पलों के लिए सन्न रह गया. इस सवाल के पीछे बोर्ड का मकसद यह देखना था कि क्या उम्मीदवार किसी अप्रत्याशित या अजीब स्थिति में घबराता है या संयम से काम लेता है.
क्या हो सही जवाब: उम्मीदवार बिना झिझके और बिना अपना आपा खोए बहुत ही शानदार जवाब दे सकते हैं. आपको बस मुस्कुराते हुए कहना है- सर, मैं बहुत खुश होऊंगा और सबसे पहले छुट्टी लेकर मैटरनिटी लीव पर जाऊंगा. यह मेडिकल साइंस का ऐसा चमत्कार होगा जो पूरी दुनिया में तहलका मचा देगा. इस जवाब में सेंस ऑफ ह्यूमर है. साथ ही यह भी झलकेगा कि बिना दबाव के किसी भी अजीब परिस्थिति को पॉजिटिव रूप से संभाल सकते हैं.
2. चाय की टेबल पर दो लोगों ने पांच कप चाय पी, फिर भी बिल सिर्फ तीन कप का ही क्यों आया?
यह सवाल सुनने में गणितीय पहेली या जोक जैसा लगता है. इस सवाल से यूपीएससी इंटरव्यू बोर्ड परखना चाहता था कि उम्मीदवार बिना किसी हड़बड़ाहट के गहराई से कैसे सोचता है और छिपे हुए शब्दों को पकड़ पाता है या नहीं.
क्या हो सही जवाब: उम्मीदवार ने थोड़ा सोचने के बाद बहुत ही प्यारा और तार्किक जवाब दिया. उन्होंने कहा- सर, मुमकिन है कि उन दोनों के साथ कोई तीसरा शख्स भी रहा हो जिसने चाय न पी हो या फिर उनमें से एक शख्स ने खुद चाय न पीकर दूसरे के लिए सिर्फ कंपनी दी हो! इस तरह के पहेलीनुमा सवालों से बोर्ड परखता है कि आप हर पहलू को कितनी बारीकी से देख रहे हैं.
3. अगर आपकी एक आंख में हाथी बिठा दिया जाए और दूसरी आंख में घोड़ा तो आपको कैसा दिखेगा?
यह सवाल किसी फैंटसी फिल्म या कार्टून जैसा लगता है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा. लेकिन यूपीएससी के इंटरव्यू में ऐसे विजुअल और काल्पनिक सवाल उम्मीदवारों के इमेजिनेशन पावर और सेंस ऑफ ह्यूमर को जांचने के लिए पूछे जाते हैं.
क्या हो सही जवाब: समझदार उम्मीदवार इसका जवाब हास्य और तर्क के साथ देंगे. यह सवाल पूछा जाए तो आप ऐसे जवाब दे सकते हैं- सर, मुझे कुछ नहीं दिखेगा क्योंकि मेरी दोनों आंखें बंद हो जाएंगी और मैं अंधेरे में चला जाऊंगा! बोर्ड इस तरह के जवाबों से देखता है कि क्या उम्मीदवार कठिन या बचकानी लगने वाली स्थिति में भी मेंटल बैलेंस बनाए रख सकता है या नहीं.
4. एक दीवार को बनाने में 5 मजदूरों को 10 दिन लगे तो उसी दीवार को बनाने में 10 मजदूरों को कितने दिन लगेंगे?
यह क्लासिक टाइम एंड वर्क का सवाल है जो अक्सर एप्टीट्यूड टेस्ट में पूछा जाता है. कई बार उम्मीदवार जल्दबाजी में गणित का फॉर्मूला लगाने लगते हैं और गच्चा खा जाते हैं.
क्या हो सही जवाब: उम्मीदवार ने बिना समय गंवाए तुरंत सटीक जवाब दिया और कहा- सर, जीरो दिन या फिर एक भी दिन नहीं, क्योंकि दीवार तो पहले ही 5 मजदूर बना चुके हैं! इस सवाल से चेक किया जाता है कि क्या उम्मीदवार सिर्फ रटे-रटाए फॉर्मूलों पर भरोसा करता है या सवाल की भाषा को ध्यान से सुनता है.
5. वह क्या है जिसे आप जितना खींचेंगे, वह उतना ही छोटा होता जाएगा?
यह सवाल पहेली जैसा है जो आपकी शब्दावली और तार्किक सोच की स्पीड परखता है.
क्या है सही जवाब: उम्मीदवार थोड़ा दिमाग लगाकर जवाब दे सकते हैं- सर, वह सिगरेट या बीड़ी है, जिसे जैसे-जैसे आप सुलगाते और खींचते जाते हैं, वह जलकर छोटी होती जाती है. बोर्ड ऐसे सवालों के जरिए आपकी व्यावहारिक बुद्धि (Practical Intelligence) की परीक्षा लेता है.