वंदे भारत, गरीब रथ और डबल डेकर सहित 24 ट्रेनें रद्द, 8 का रूट डायवर्ट, इस रूट पर 3 दिन रहेगी दिक्‍कत

वंदे भारत, गरीब रथ और डबल डेकर सहित 24 ट्रेनें रद्द, 8 का रूट डायवर्ट, इस रूट पर 3 दिन रहेगी दिक्‍कत


Last Updated:

Indian Railway : दिल्‍ली-रेवाड़ी रूट पर पांच से आठ अक्‍टूबर तक मेगा ब्‍लॉक रहेगा. इसके चलते 24 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. उत्तर रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि 5 से 8 अक्टूबर के बीच घर से रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

Zoom

मेंटेनेंस कार्यों के चलते रेल ट्रैफिक पर असर 5 अक्टूबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा.

नई दिल्‍ली. उत्तर रेलवे के दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर एक बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक होने जा रहा है. इसकी वजह से 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 के बीच इस रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी. इस दौरान वंदे भारत, गरीब रथ और डबल डेकर सहित कुल 24 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि 8 ट्रेनों को बदले हुए रास्तों से चलाया जाएगा. अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली से हरियाणा, राजस्थान या गुजरात की ओर ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं तो घर से निकलने अपनी गाड़ी का स्‍टेटस जरूर चेक कर लें.

उत्तर रेलवे के अनुसार, दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर दिल्ली सराय रोहिल्ला और पालम रेलवे स्टेशनों के बीच आधुनिक ऑटोमेटिक सिग्नलिंग सिस्टम स्थापित किया जा रहा है. इस काम को पूरा करने के लिए रेलवे 7 अक्टूबर 2026 को 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा. हालांकि, मुख्य ब्लॉक 7 अक्टूबर को रहेगा, लेकिन इसके प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग और मेंटेनेंस कार्यों के चलते रेल ट्रैफिक पर असर 5 अक्टूबर से ही दिखना शुरू हो जाएगा और यह 8 अक्टूबर तक जारी रहेगा.

24 ट्रेनें रद्द

5 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली – जैसलमेर एक्सप्रेस रद्द रहेगी. 6 अक्टूबर को दिल्ली सराय रोहिल्ला – बांद्रा टर्मिनस गरीब रथ (12215) और बांद्रा टर्मिनस – दिल्ली सराय रोहिल्ला गरीब रथ (12216) नहीं चलेगी. इसी दिन जैसलमेर – दिल्ली एक्सप्रेस (14088), तिलक ब्रिज – सिरसा (15307) और भुज – दिल्ली सराय रोहिल्ला (20983) 6 अक्‍टूबर को रद्द रहेंगी. सबसे ज्‍यादा असर 7 अक्टूबर को दिखेगा, जब कुल 17 गाड़ियां रद्द रहेंगी.

7 अक्‍टूबरर को दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर (12985/12986), अजमेर – दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी (12065/12066), जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस (26481/26482), चंडीगढ़ – बांद्रा टर्मिनस (22452), सिरसा – तिलक ब्रिज (15308) और दिल्ली सराय रोहिल्ला – भुज (20984) नहीं चलेंगी. इसके अलावा लोकल ट्रेनें, नई दिल्ली– शकूरबस्ती पैसेंजर (64095), दिल्ली सराय रोहिल्ला- फर्रूखनगर (74033/74036), दिल्ली– रेवाड़ी लोकल ( ट्रेन संख्‍या 54421, 54417, 74003, 74002) और हिसार– दिल्ली पैसेंजर (54310) भी कैंसिल रहेंगी. वहीं 8 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस – चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22451) रद्द रहेगी.



Source link