Elon Musk Motivational Quotes: अगर फेल नहीं हो रहे तो कुछ नया नहीं कर रहे…एलन मस्क के इन 7 कोट्स में छिपा है कामयाबी का मंत्र

Elon Musk Motivational Quotes: अगर फेल नहीं हो रहे तो कुछ नया नहीं कर रहे…एलन मस्क के इन 7 कोट्स में छिपा है कामयाबी का मंत्र


Last Updated:

Elon Musk Motivational Quotes: एलन मस्क सिर्फ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन ही नहीं है, वो एक जीता जागता सबूत है कि आप सपने देख भी सकते हैं और उन्हें पूरा भी कर सकते हैं. बस एक शर्त है मरते दम तक अपने सपनों के लिए जीना. एलन मस्क को कई लोग सनकी भी बोलते हैं, लेकिन आज वो दुनिया के सबसे अमीर आदमी है. सफलता के लिए सनक जरूरी है, और इसे आप उनके विचारों में देख सकते हैं. यहां जानिए एनल मस्क के ऐसे 7 कोट्स जो आपको सफल बनाने में मंत्र का काम कर सकते हैं.

अगर आप कुछ नया करने की कोशिश कर रहे हैं, तो असफलता से डरना नहीं चाहिए. नई चीजें सीखने और बनाने के दौरान गलतियां होना स्वाभाविक है.आपको चिंता तब करनी चाहिए जब असफलता न मिले. आइडिया फेल न हो. क्योंकि ऐसे में संभव है कि आप अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर प्रयास ही नहीं कर रहे हैं.

एलन मस्क का मानना है कि हमें हमेशा यह मानकर चलना चाहिए कि हमारी सोच या जानकारी पूरी तरह सही नहीं भी हो सकती. चाहे आप कितना ही जानते हैं, लेकिन सीखते रहना और अपनी गलतियों को सुधारना ही आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका है. सफल बनने के लिए अपने अंदर के स्टूडेंट को हमेशा जिंदा रखना जरूरी है.

नहीं, मैं कभी हार नहीं मानता. मैं तभी हार सकता हूं जब या तो मैं मर जाऊं या तो पूरी तरह से असहाय हो जाऊं. एलन मस्क का ये कोट हार न मानने की सीख देता है. वो बताते हैं कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए दृढ़ संकल्प जरूरी है. मुश्किलें आएंगी, लेकिन लगातार प्रयास करने वाले लोग ही अंत में सफल होते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

जीवन केवल रोजमर्रा की समस्याओं को सुलझाने का नाम नहीं है. हमारे पास ऐसे सपने और लक्ष्य भी होने चाहिए, जिनके बारे में सोचकर हम उत्साहित महसूस करें और भविष्य के लिए प्रेरित रहें. यदि आपको अपने जीवन में कुछ बड़ा करना है, तो छोटी-मोटी परेशानियों का बोझ लेना छोड़ना होगा. घर की सफाई की चिंता के साथ आप कभी अपने लक्ष्य को नहीं पा सकते हैं.

जीवन में असंभव चीज को करने के लिए भी पहला कदम ऐसा होना चाहिए जो साबित करे कि कोई चीज संभव है. क्योंकि उसके बाद ही उसकी संभावना बनती है. मतलब जब किसी भी बड़े काम की शुरुआत इस विश्वास से होती है कि वह संभव है. जब आप यह मान लेते हैं कि लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, तब उसे पूरा करने के रास्ते और अवसर भी दिखाई देने लगते हैं.

एलन मस्क के अनुसार, असाधारण बनने के लिए जन्म से खास होना जरूरी नहीं है. आम लोग भी मेहनत, अनुशासन और सही सोच के दम पर बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. ऐसे में यदि आप सपने देखने से पहले अपनी आज की स्थिति को देखते हैं, तो ये मानसिकता आपको कभी बड़ा नहीं बनने देगी. हमेशा ज्यादा और बेहतर सोचे और दिमाग उसी दिशा में आपको बढ़ाने लगेगा.

अगर कोई काम आपके लिए सच में जरूरी है, तो आपको उसे करना चाहिए, चाहे सफलता की संभावना कम ही क्यों न हो. बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस ही लोगों को दूसरों से अलग बनाता है. कई बार हम कोशिश करने से पहले ही अंतिम परिणाम के बारे में सोचकर अपने कदम पीछे कर लेते हैं. लेकिन अगर कोई चीज जरूरी है तो परिणाम की चिंता किए बगैर कोशिश करना जरूरी है. यही चीज इंसान को अविश्वसनीय तरीके सफल बनाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link