सारण में खूनी चाकूबाजी से दहला परसागढ़ बाजार, 3 युवकों की मौत, अस्पताल में भी हुआ हमला

सारण में खूनी चाकूबाजी से दहला परसागढ़ बाजार, 3 युवकों की मौत, अस्पताल में भी हुआ हमला


Last Updated:

Chhapra news : सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र का परसागढ़ बाजार शनिवार की रात हुई खूनी चाकूबाजी की वारदात से दहल उठा. चाकूबाजी की इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पूरी खबर विस्तार से आगे पढ़िये.

Zoom

सारण के परसागढ़ बाजार में चाकूबाजी में तीन की मौत

छपरा. सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र का परसागढ़ बाजार शनिवार की रात हुई खूनी चाकूबाजी की वारदात से दहल उठा. चाकूबाजी की इस घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है. उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि परसागढ़ बाजार में पहली बार चाकूबाजी की घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए एकमा स्थित डॉ. एस कुमार के अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां दोबारा चाकूबाजी की घटना हो गई. वहीं, दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने के बाद दोनों की भी मौत हो गई. इसके बाद देखते ही देखते मौत का आंकड़ा तीन तक पहुंच गया.

मृतकों की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के जीराटोपुर निवासी ध्रुव यादव के 25 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार यादव, पचौर गांव निवासी विजय यादव के 35 वर्षीय पुत्र रमेश यादव तथा बाला प्रसाद के पुत्र अंकुर कुमार के रूप में बताई गई है. घटना के बाद इलाके में तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल घटना के कारणों तथा चाकूबाजी में शामिल लोगों के संबंध में पुलिस कुछ भी स्पष्ट बताने से परहेज कर रही है.

बाजार में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में दोबारा हमला

बताया जा रहा है कि परसागढ़ बाजार में पहली बार चाकूबाजी की घटना के बाद परिजन घायलों को इलाज के लिए एकमा स्थित डॉ. एस कुमार के अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां दोबारा चाकूबाजी की घटना हो गई. वहीं, दो अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां पहुंचने के बाद दोनों की भी मौत हो गई. इसके बाद देखते ही देखते मौत का आंकड़ा तीन तक पहुंच गया.

पुलिस जांच में जुटी, कारण स्पष्ट नहीं

घटना के बाद परसागढ़ बाजार और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. हालांकि, अभी तक चाकूबाजी की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस घटना के दोनों पहलुओं और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.



Source link