शेख हसीना के प्रत्यर्पण की क्या है डेडलाइन? बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख

शेख हसीना के प्रत्यर्पण की क्या है डेडलाइन? बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख


होमताजा खबरदेश

शेख हसीना को कब तक बांग्लादेश भेजेगा भारत? प्रत्यर्पण की डेडलाइन पर आया जवाब

Agency:एजेंसियां

Last Updated:

शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत ने फिलहाल कोई तय डेडलाइन नहीं दी है. बांग्लादेश की ओर से उनकी वापसी की औपचारिक मांग की गई है. भारत के मुताबिक इस मांग की कानूनी समीक्षा चल रही है. ढाका में बंगाल की खाड़ी संवाद 2026 के दौरान भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि मामले को तय न्यायिक और कूटनीतिक प्रक्रिया के तहत देखा जा रहा है. भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण संधि 2013 में हुई थी और 2016 में इसमें बदलाव किया गया था. संधि में कुछ अपवाद भी हैं. ऐसे में कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर आगे की स्थिति साफ होगी.

ख़बरें फटाफट

Zoom

शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर भारत ने कहा कि अभी कोई तय समयसीमा नहीं है. (फाइल फोटो)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत और बांग्लादेश के बीच मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. बांग्लादेश लगातार उनकी वापसी की मांग कर रहा है. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर भारत शेख हसीना को कब तक बांग्लादेश भेजेगा? अब भारत की ओर से इस पर स्थिति साफ की गई है. भारत ने कहा है कि फिलहाल शेख हसीना के प्रत्यर्पण की कोई तय समयसीमा नहीं बताई जा सकती. मामला कानूनी जांच के दौर से गुजर रहा है. यानी बांग्लादेश की मांग पर फैसला तुरंत होने वाला नहीं है. इसे लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसके बाद ही आगे की स्थिति साफ होगी.

ढाका में आयोजित बंगाल की खाड़ी संवाद 2026 के दौरान बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने इस मामले पर बात की. उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को प्रत्यर्पण के लिए बांग्लादेश की औपचारिक मांग मिली है और उस पर तय न्यायिक तथा कूटनीतिक प्रक्रिया के तहत विचार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भारत फिलहाल कोई निश्चित समयसीमा नहीं बता सकता. शेख हसीना अगस्त 2024 में बांग्लादेश से अचानक निकलकर भारत पहुंची थीं. इसके बाद से उनकी मौजूदगी और संभावित प्रत्यर्पण दोनों ही भारत-बांग्लादेश संबंधों का अहम मुद्दा बने हुए हैं.



Source link