Last Updated:
04 October ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज सिंह राशि वालों को सतर्क रहना होगा, नौकरी-व्यापार में विवाद के संकेत हैं और लेनदेन में सावधानी बरतनी होगी. 04 अक्टूबर 2026 का दिन संघर्ष और सावधानी बरतने के संकेत दे रहा है.
Aaj Ka Singh Rashifal 04 October 2026, Leo Daily Horoscope: खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज सिंह राशि के जातकों के लिए 04 अक्टूबर 2026 रविवार का दिन संघर्ष और सावधानी बरतने के संकेत दे रहा है. कन्या लग्न की पत्रिका है. लग्न में सूर्य स्थित हैं, जबकि बुध और शुक्र की युति बनी हुई है. कुंडली में गुरु वृद्धावस्था में पहुंच चुके हैं और मंगल भी कमजोर स्थिति में हैं. ग्रहों की इस स्थिति के कारण दिनभर काम का दबाव महसूस हो सकता है. मेहनत करने के बाद भी अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने से निराशा हो सकती है. ऐसे में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा.
करियर एवं शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन तनाव और संघर्ष वाला रह सकता है. कार्यक्षेत्र में बेवजह के विवाद सामने आ सकते हैं, इसलिए किसी भी तरह की बहस से बचने की कोशिश करें. अपने स्वभाव और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना जरूरी होगा. खासकर गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहने की संभावना है. ग्रहों की स्थिति फिलहाल अधिक मेहनत करने का संकेत दे रही है. आज की मेहनत का लाभ भविष्य में मिल सकता है, इसलिए पढ़ाई में लापरवाही न करें.
स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने की संभावना है. लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में कुछ राहत मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार शनि की स्थिति पेट से जुड़ी परेशानियों में राहत के संकेत दे रही है. हालांकि खानपान और दिनचर्या को लेकर लापरवाही नहीं करनी चाहिए.
व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
कारोबार के मामले में आज सावधानी बरतने की जरूरत है. अपनी वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना आपके लिए बेहद जरूरी रहेगा. छोटी सी बात भी विवाद का कारण बन सकती है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ सकता है. आज संघर्ष का दिन है, इसलिए मेहनत के अनुसार मुनाफा नहीं मिलने पर निराश होने से बचें. लेनदेन के मामलों में विशेष सावधानी रखें, क्योंकि पैसा फंसने की स्थिति बन सकती है. बिना पूरी जांच के किसी आर्थिक फैसले में जल्दबाजी न करें.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक संबंधों के लिहाज से दिन सामान्य रहने की संभावना है. पहले से चल रहे आपसी मतभेदों में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है, लेकिन स्थिति के ज्यादा बिगड़ने के भी संकेत नहीं हैं. परिवार में बातचीत के दौरान संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा. प्रेम संबंधों के लिए दिन सकारात्मक रह सकता है. शाम तक रिश्तों में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. पुराने विवाद खत्म होने और आपसी प्रेम बढ़ने की संभावना है.
आज के शुभ अंक और उपाय
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए आज 6 अंक शुभ माना गया है. इसके अलावा 1 और 4 अंक भी लाभ देने वाले माने गए हैं. आज गणेशजी या हाथी के दांत वाले स्वरूप की पूजा और आराधना करना शुभ फलदायी माना जाता है.
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.