Last Updated:
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक अनोखा नजारा देखने को मिला है, जब एक होटल में पत्नी ने अपने पति को दूसरी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. अहम बात ये रही है कि महिला अपने साथ पुलिस को भी ले गई थी. पति को देखते हुए महिला गुस्से से लाल हो गई और उसने वहीं चांटे बरसाने शुरू कर दिए.
रतलाम में पति, पत्नी और वो के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा (AI तस्वीर)
Ratlam News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का शांत माना जाने वाला जावरा शहर उस वक्त अचानक चर्चाओं में आ गया, जब वहां के एक नामचीन होटल में ‘पति, पत्नी और वो’ का फिल्मी ड्रामा असल जिंदगी में देखने को मिला. जिसने भी यह नजारा देखा, वह हक्का-बक्का रह गया. पूरा मामला जावरा के ‘होटल प्रेसिडेंट’ का है. जिस पति-पत्नी के रिश्ते की नींव कभी प्यार और लव मैरिज के वादों पर टिकी थी, वही रिश्ता आज होटल के एक बंद कमरे में आकर बिखर गया.
टूट गया पत्नी के सब्र का बांध
दरअसल, पत्नी को काफी समय से अपने पति की हरकतों पर शक था. जैसे ही उसे पक्की सूचना मिली कि उसका पति किसी दूसरी युवती के साथ होटल में मौजूद है. उसने बिना वक्त गंवाए डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी और उनके साथ होटल जा पहुंची.
जब कमरे का दरवाजा खुला, तो अंदर का नजारा देखकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई. पति एक दूसरी युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मौजूद था. सालों के विश्वास के टूटने का दर्द पल भर में भयंकर गुस्से में बदल गया. फिर क्या था? पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही पत्नी का सब्र टूट गया और उसने वहीं पति पर चांटों की बारिश शुरू कर दी.
होटल के कमरे में काफी देर तक चीख-पुकार और हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जैसे-तैसे मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने ले गई. इस पूरी कहासुनी और पिटाई का वीडियो किसी ने अपने फोन में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
रतलाम के एडिशनल एसपी विवेक कुमार के अनुसार पीड़ित महिला की शिकायत पर जावरा शहर थाना पुलिस ने पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस जांच कर रही है. प्यार से शुरू हुआ यह रिश्ता अब पुलिस स्टेशन की फाइलों और अदालती कार्रवाइयों के चक्कर में उलझ चुका है.