बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने खींचे रचिता राम के गाल, वीडियो पर बवाल होने के बाद एक्ट्रेस की अपील- ‘बुरा-भला मत कहो’

बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने खींचे रचिता राम के गाल, वीडियो पर बवाल होने के बाद एक्ट्रेस की अपील- ‘बुरा-भला मत कहो’


Last Updated:

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम अपने बर्थडे पर जब फैंस से मिल रही थीं, तब एक फैन ने सेल्फी लेते वक्त अचानक उनके गाल पकड़ लिए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. कई लोग फैन की हरकत की आलोचना कर रहे हैं और सितारों की सुरक्षा और निजता को लेकर बहस कर रहे हैं. हालांकि, रचिता राम उम्मीद के उलट फैन का बचाव करती दिखीं. उन्होंने फैन की हरकत को प्यार और स्नेह का प्रतीक बताया. उन्होंने लोगों से फैन को बुरा-भला न कहने की अपील भी की.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रचिता राम ने फैन का बचाव किया. (फोटो साभार: Instagram@rachita_instaofficial/X@videograb)

नई दिल्ली: कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच एक फैन ने उनके गाल पकड़ लिए, जिससे वे हैरान रह गईं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद तमाम लोग फैन की हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं. वीडियो में देख सकते हैं कि रचिता राम के साथ सेल्फी लेने के बाद फैन उनसे कुछ कहता है और फिर उनके गाल पकड़ लेता है. घटना के बाद सितारों की निजता, उनके साथ गलत बर्ताव और सुरक्षा पर बहस छिड़ गई है. कई नेटिजंस फैन के बर्ताव को पर्सनल स्पेस में दखल बता रहे हैं. जबकि रचिता राम ने हालात को समझदारी के साथ संभाला और फैन का बचाव किया.

रचिता राम अपने 33वें जन्मदिन में अपने घर के बाहर फैंस से मिल रही थीं. तब एक रोमांचित फैन ने अचानक उनके दोनों गाल पकड़कर दबाए और भीड़ में गायब हो गया. फैन की हरकत पर लोग गुस्सा जता रहे हैं और कड़े शब्दों में निंदा कर रहे हैं. वे इसे उत्पीड़न और पर्सनल स्पेस का उल्लंघन बता रहे हैं. वे फीमेल एक्टर्स के लिए कड़ी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं, मगर रचिता राम का घटना पर रिएक्शन एकदम उलट है.



Source link