Shai Hope Century: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक ठोकने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज

Shai Hope Century: शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक ठोकने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज


होमखेलक्रिकेट

शाई होप बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा ODI शतक ठोकने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज

Last Updated:

भारत के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया. इसके साथ ही शाई होप भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कैरेबियाई बल्लेबाज बन गए हैं. वनडे क्रिकेट में शाई होप का ये कुल 21 शतक आया है.

Zoom

शाई होप वनडे में जड़ा 21 वां शतक

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में जुझारू पारी खेलते हुए 104 गेंद में अपना शतक पूरा किया. शाई होप का इस सीरीज में ये दूसरा शतक है. वहीं वनडे में उनका ये 21वां शतक आया है. इसके साथ ही होप ने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने के मामले में दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है. शाई होप का भारत के खिलाफ ये 5वां वनडे शतक है. वहीं, क्रिस गेल की बात करें तो टीम इंडिया के खिलाफ उनके नाम सिर्फ 4 शतक है.

विकेटकीपर कैप्टन के मामले में अब टॉप होप

भारत के खिलाफ इस शतकीय पारी के साथ शाई होप ने विकेटकीपर कप्तान के तौर पर भी एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया. शाई होप ने विकेटकीपिंग और कप्तानी करते हुए वनडे में 8वां शतक लगाया है. इस मामले में भारत के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी दूसरे स्थान पर हैं. धोनी ने विकेटकीपिंग के साथ कप्तानी करते हुए वनडे में 6 शतक लगाए हैं. इसके अलावा पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स 4 शतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं.

सीरीज में लगे हैं कुल 10 शतक

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस तीन वनडे मैचों की सीरीज को बल्लेबाजी के लिए याद किया जाएग. तीनों ही मैच में पूरी तरह से बल्लेबाजों का दबदबा रहा. यही कारण है कि दोनों टीमों की तरफ से इस सीरीज में कुल 10 शतक लगे. एक वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड भारत और ऑस्ट्रेलिया के नाम है.

साल 2016 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले बायलेटरल वनडे सीरीज में कुल 11 शतक लगे थे. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की सीरीज खेली गई थी. इसके अलावा साल 2013 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ही खेले गए 6 वनडे मैचों में की सीरीज में कुल 9 शतक बने थे और ये तीसरे नंबर पर है.



Source link