‘आउटसोर्स खत्म बंपर सरकारी नौकरी निकालेंगे’, अखिलेश का छात्रों से वादा, तो किसानों से क्या कह गए चाचा शिवपाल

‘आउटसोर्स खत्म बंपर सरकारी नौकरी निकालेंगे’, अखिलेश का छात्रों से वादा, तो किसानों से क्या कह गए चाचा शिवपाल


Last Updated:

उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी ने आगामी चुनावों को लेकर युवाओं और अन्नदाताओं को साधने के लिए बड़ा दांव चला है. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवाओं को भरोसा दिलाते हुए ऐलान किया है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनते ही आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म कर नियमित सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी और भर्ती का समयबद्ध वार्षिक कैलेंडर लागू होगा. वहीं, पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने जसवंतनगर में हुंकार भरते किसानों से बड़ा वादा किया है.

Zoom

सरकारी विभाग ने आउटसोर्सिंग पर क्या बोले अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav News: उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी की रणनीति पर काम कर रही समाजवादी पार्टी (सपा) ने प्रदेश के दो सबसे बड़े वर्गों बेरोजगार युवाओं और किसानों के लिए वादों की झड़ी लगा दी है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने अलग-अलग मंचों से जनता के बीच जाकर बड़े नीतिगत बदलावों का संकल्प दोहराया है.

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने युवाओं और प्रतियोगी छात्रों को आश्वस्त करते हुए एक सभा में बड़ा वादा किया. अखिलेश यादव ने कहा, ‘मैं आज आपको पूरा भरोसा दिलाता हूं कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पूरी तरह खत्म की जाएगी और पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरियां निकाली जाएंगी.’ उन्होंने युवाओं को आश्वस्त किया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली लेती-लतीफी को रोकने के लिए सरकार एक समयबद्ध वार्षिक भर्ती और परीक्षा कैलेंडर जारी करेगी, ताकि किसी भी छात्र को रोजगार के लिए भटकना और परेशान न होना पड़े.





Source link