ईरानी कप: न कप्तानी हो रही है न बल्लेबाजी, रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दोनों पारियों में ऋषभ पंत फ्लॉप

ईरानी कप: न कप्तानी हो रही है न बल्लेबाजी, रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दोनों पारियों में ऋषभ पंत फ्लॉप


होमखेलक्रिकेट

ईरानी कप: न कप्तानी हो रही है न बल्लेबाजी, ऋषभ पंत दोनों पारियों में फ्लॉप

Last Updated:

ईरानी कप के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान पंत टीम के लिए दूसरी पारी में भी फ्लॉप साबित हुए. निचलेक्रम पर बल्लेबाजी के आए पंत सिर्फ 8 रन ही बना पाई. इसके अलावा सरफराज खान भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. हालांकि, स्मरण रविचंद्रन ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 265 रनों की बढ़त दिलाने में सफल रहे.

Zoom

ऋषभ पंत

नई दिल्ली: ईरानी कप में रेस्ट इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत दूसरी पारी में फेल हो गए. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ मैच में पंत रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए दूसरी पारी में सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, टीम के लिए रविचंद्रन स्मरण की सयंम से बल्लेबाजी करते हुए 126 रन की नाबाद पारी खेली, जिसकी बदौलत मैच के तीसरे दिन स्टंप तक रेस्ट ऑफ इंडिया ने 8 विकेट पर 306 रन बनाकर जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 265 रन की बढ़त हासिल की.

स्मरण ने 131 गेंद की पारी में 15 चौके और पांच छक्के लगाये जबकि सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान ने 55 रन बनाए. इससे रेस्ट ऑफ इंडिया मजबूत स्थिति में पहुंच गया. मेजबान टीम की ओर से साहिल लोटरा (71 रन देकर तीन विकेट) और उमर नजीर मीर (87 रन देकर तीन विकेट) गेंदबाजों में सबसे प्रभावी रहे, लेकिन भारत के बल्लेबाज ऋषभ पंत (08) और सरफराज खान (शून्य) की नाकामी के बावजूद रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी.

ऋषभ पंत को लोटरा ने किया आउट

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे पंत का लगातार दूसरी बार प्रदर्शन निराशाजनक रहा. उन्हें लोटरा ने पगबाधा आउट कर दिया. इससे पहले पांचवें नंबर पर उतरे सरफराज खराब फुटवर्क के कारण आउट हो गए. रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम बीती रात जम्मू-कश्मीर से 17 रन से पीछे थी और उसने एक विकेट ही गंवाया था. इसके बाद फिर रेस्ट ऑफ इंडिया के सांगवान और सुदीप कुमार घरामी (33) ने अच्छी शुरुआत करते हुए 50 रन की साझेदारी की.

बाएं हाथ के सांगवान को दूसरे छोर पर सारांश जैन का साथ मिला और दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 70 रन जोड़कर रेस्ट ऑफ इंडिया को आगे कर दिया. सांगवान ने आउट होने से पहले 160 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाए. इसके बाद नजीर ने सारांश (25) को और चार गेंदों के अंतराल में सरफराज को आउट कर दिया. लेकिन स्मरण को मानव सुथार (16) के रूप में भरोसेमंद साझेदार मिला जिनके साथ उन्होंने छठे विकेट के लिए 52 रन जोड़े. फिर उन्होंने मुकेश चौधरी (नाबाद 09) के साथ नौवें विकेट की साझेदारी में नाबाद 109 रन जोड़ दिए.



Source link