Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का तबादला, चार जिलों में नए एसपी की तैनाती

Rajasthan IPS Transfer: राजस्थान में 14 IPS अधिकारियों का तबादला, चार जिलों में नए एसपी की तैनाती


Last Updated:

Rajasthan IPS Officer Transfer List : राजस्थान में पंचायती राज चुनाव से पहले 14 IPS अधिकारियों का तबादला हुआ है. दौसा, सिरोही, फलौदी समेत कई जिलों के SP बदले गए. पीयूष दीक्षित अब SP ACB जयपुर होंगे, जबकि कुंदन कंवरिया दौसा के नए SP बने है. आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर सामान्य तौर पर रोक रहती है. विशेष परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है.

Zoom

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा

जयपुर. राजस्थान में पंचायती राज चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है. राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है. तबादला सूची में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक भी बदले गए हैं. इनमें दौसा, सिरोही और फलौदी समेत अन्य पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं.

इस तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव दौसा एसपी पीयूष दीक्षित को लेकर है. पीयूष दीक्षित को अब एसपी एसीबी जयपुर लगाया गया है. वहीं दौसा जिले की पुलिस कमान अब आईपीएस कुंदन कंवरिया संभालेंगे. कुंदन कंवरिया को दौसा का नया एसपी बनाया गया है.

चुनाव से ठीक पहले हुआ फेरबदल
राजस्थान में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव का कार्यक्रम 3 अक्टूबर को जारी किया गया है. चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है. इससे ठीक पहले सरकार की ओर से आईपीएस अधिकारियों की यह तबादला सूची जारी की गई. ऐसे में पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव को चुनाव से पहले का प्रशासनिक फेरबदल माना जा रहा है. आचार संहिता लागू होने के बाद चुनाव से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर सामान्य तौर पर रोक रहती है. विशेष परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी की जरूरत पड़ सकती है.

जयपुर में भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में जयपुर से जुड़े कई महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किया गया है. आईपीएस योगेश गोयल को पुलिस उपायुक्त क्राइम जयपुर लगाया गया है. वहीं सतनाम सिंह को एसपी एसओजी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है. पीयूष दीक्षित को दौसा से हटाकर एसपी एसीबी जयपुर लगाया गया है. प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी ट्रैफिक जयपुर बनाया गया है. इसके अलावा पुलिस विभाग में कुछ अन्य पदों पर भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है.

सिरोही और फलौदी के एसपी भी बदले
तबादला सूची में सिरोही और फलौदी जिले भी शामिल हैं. अजेय सिंह राठौड़ को सिरोही का नया एसपी बनाया गया है. वहीं आदित्य काकड़े को फलौदी एसपी की जिम्मेदारी दी गई है. पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को 7वीं बटालियन आरएसी भरतपुर का कमांडेंट लगाया गया है. इस तरह 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले के साथ पुलिस महकमे में कई स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं.

पहले RAS अधिकारियों की भी सूची आई
आईपीएस तबादला सूची से कुछ समय पहले ही राज्य सरकार ने आरएएस अधिकारियों के तबादले भी किए थे. 15 आरएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गईं, जबकि 10 अधिकारियों को एपीओ किया गया. इसके बाद अब 14 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची सामने आई है.

दौसा में बदलेगी पुलिस की कमान
दौसा में पीयूष दीक्षित के स्थान पर अब कुंदन कंवरिया जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे. जिले में पंचायती राज चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने के बीच पुलिस की कमान में यह बदलाव हुआ है. अब कुंदन कंवरिया के सामने जिले में कानून व्यवस्था के साथ चुनाव के दौरान पुलिस व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी भी रहेगी.



Source link